सुप्रीमकोर्ट के सलाहकार ने किया योजना स्थल का निरीक्षण

लिट्टीपाड़ा सुप्रीमकोर्ट के सलाहकार बलराम ने प्रखंड के मोहनपुर, सूरजबेड़ा आदि गांवों में मनरेगा योजना के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों, राशन दुकानों, विद्यालयों का निरीक्षण किया. मोहनपुर गांव में गिरीश सोरेन की जमीन पर मनरेगा के तहत तालाब निर्माण योजना पर सूचनापट्ट एवं शेड नहीं रहने को लेकर अभियंता व अभिकर्ता को जमकर फटकार लगायी और […]
लिट्टीपाड़ा सुप्रीमकोर्ट के सलाहकार बलराम ने प्रखंड के मोहनपुर, सूरजबेड़ा आदि गांवों में मनरेगा योजना के अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों, राशन दुकानों, विद्यालयों का निरीक्षण किया.
मोहनपुर गांव में गिरीश सोरेन की जमीन पर मनरेगा के तहत तालाब निर्माण योजना पर सूचनापट्ट एवं शेड नहीं रहने को लेकर अभियंता व अभिकर्ता को जमकर फटकार लगायी और शीघ्र योजना स्थल पर सूचनापट्ट एवं शेड निर्माण कराने का निर्देश दिया.
वहीं ग्रामीणों ने सूरजबेड़ा आंगनबाड़ी केंद्र व विद्यालय का संचालन नियमित नहीं होने की शिकायत की. स्थल निरीक्षण के उपरांत सुप्रीमकोर्ट के सलाहकार ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की और सीडीपीओ एवं बीइइओ को विद्यालय व आंगनबाड़ी कंेद्रों का सही तरीके से निरीक्षण करने का निर्देश दिया गया. साथ ही सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य आदि की भी समीक्षा की और इन योजनाओं का लाभ जरूरतमंदांे को समय पर मिले इसके लिए अधिकारियों को संवेदनशील रहने को कहा. .
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




