मुर्ति विसर्जन के दौरान दो गुट भिड़े

Updated at : 28 Jan 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
मुर्ति विसर्जन के दौरान दो गुट भिड़े

प्रतिनिधि, पाकुड़/ महेशपुरबीते मंगलवार की रात्रि को मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच जमकर हंगामा हुआ. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शीतला मंदिर बाइपास रोड से ताजिया चौक के निकट सरस्वती प्रतिमा के साथ विसर्जन जुलूस पहुंचा था और इसी दौरान पटाखा फोड़ने के क्रम में ताजिया चौक के निकट दो […]

विज्ञापन

प्रतिनिधि, पाकुड़/ महेशपुरबीते मंगलवार की रात्रि को मां सरस्वती की प्रतिमा विसर्जन के दौरान दो गुटों के बीच जमकर हंगामा हुआ. प्राप्त जानकारी के मुताबिक शीतला मंदिर बाइपास रोड से ताजिया चौक के निकट सरस्वती प्रतिमा के साथ विसर्जन जुलूस पहुंचा था और इसी दौरान पटाखा फोड़ने के क्रम में ताजिया चौक के निकट दो गुटों के बीच मारपीट हो गयी. मामला इतना बढ़ गया कि सैकड़ों लोग मां सरस्वती की प्रतिमा सड़क पर रखकर मारपीट करने वाले लोगों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे. सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस ताजिया चौक पहुंची. इधर एसपी प्रवीण कुमार श्रीवास्तव भी सदलबल ताजिया चौक पहुंचे और आक्रोशित लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया. पुलिस की मौजूदगी में ही सरस्वती प्रतिमा के साथ लोगों ने विसर्जन जुलूस निकाला. घटना को लेकर दोनों पक्षों के लोगों को थाने में तलब किया गया और आपसी सुलह समझौता कराकर मामले को निबटाया गया. महेशपुर प्रतिनिधि के मुताबिक : बीते मंगलवार की रात्रि में चापतुरा लेटपाड़ा के ग्रामीणों द्वारा सरस्वती प्रतिमा का विसर्जन जुलूस निकाला गया था. गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु विसर्जन जुलूस निकाल रहे थे कि गांव के ही कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा प्रतिमा के साथ तोड़फोड़ कर दी गयी. घटना को लेकर अमर लेट के लिखित शिकायत पर थाने में मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने प्रतिमा के साथ किये गये तोड़फोड़ को लेकर एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है.—————————फोटो संख्या 7- पाकुड़ में विरोध जताते विसर्जन जुलूस में शामिल लोग.फोटो संख्या 15- महेशपुर में खंडित प्रतिमा को विसर्जन करने ले जाते लोग.महेशपुर में असामाजिक तत्वों ने सरस्वती प्रतिमा को तोड़ा.पाकुड़ में पुलिस हस्तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola