पंचायत सचिव गिरफ्तार, जेल

अमड़ापाड़ा : इंदिरा आवास योजना में गड़बड़ी के मामले में थाने में दर्ज कांड संख्या 31/13 के नामजद अभियुक्त पंचायत सचिव प्रमोद मिश्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पंचायत सचिव की गिरफ्तारी थाना प्रभारी रंजीत मिंज ने की. बता दें कि प्रखंड के डूमरचीर, जराकी, सिंगारसी आदि गांवों में इंदिरा आवास निर्माण […]
अमड़ापाड़ा : इंदिरा आवास योजना में गड़बड़ी के मामले में थाने में दर्ज कांड संख्या 31/13 के नामजद अभियुक्त पंचायत सचिव प्रमोद मिश्र को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. पंचायत सचिव की गिरफ्तारी थाना प्रभारी रंजीत मिंज ने की.
बता दें कि प्रखंड के डूमरचीर, जराकी, सिंगारसी आदि गांवों में इंदिरा आवास निर्माण किये बिना ही सरकारी राशि की निकासी करने को लेकर बीडीओ ज्ञानेंद्र कुमार ने मामला दर्ज कराया था. पुलिस ने कांड संख्या 31/13 भादवी की धारा 409, 406, 467, 468, 419, 420 एवं 120 बी के तहत चार पंचायत सेवक, प्रखंड नाजीर सहित दर्जनों बिचौलियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था.
इस मामले की जांच करते हुए गुरुवार को पुलिस ने पंचायत सचिव प्रमोद मिश्र को गिरफ्तार कर लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




