खाताधारियों ने लगाया लैंपस में ताला

Published at :16 Jul 2013 1:49 PM (IST)
विज्ञापन
खाताधारियों ने लगाया लैंपस में ताला

अमड़ापाड़ा : लैंपस में जमा की गयी राशि की मैच्युरिटी पूरी होने के महीनों बाद भी राशि का भुगतान नहीं किये जाने से आक्रोशित दर्जनों खाताधारियों ने सोमवार को अमड़ापाड़ा लैंपस में ताला जड़ दिया. खाताधारी विष्णु भगत, सुमन कुमार भगत, चंदन भगत, राम नरेश भगत, अजय भगत आदि ने बताया कि मैच्युरिटी पूरी होने […]

विज्ञापन

अमड़ापाड़ा : लैंपस में जमा की गयी राशि की मैच्युरिटी पूरी होने के महीनों बाद भी राशि का भुगतान नहीं किये जाने से आक्रोशित दर्जनों खाताधारियों ने सोमवार को अमड़ापाड़ा लैंपस में ताला जड़ दिया.

खाताधारी विष्णु भगत, सुमन कुमार भगत, चंदन भगत, राम नरेश भगत, अजय भगत आदि ने बताया कि मैच्युरिटी पूरी होने के महीनों बाद भी लैंपस अध्यक्ष व सचिव ने राशि का भुगतान नहीं किया.

कई बार सचिव व अध्यक्ष का ध्यान आकृष्ट कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गयी. अंत में विवश हो कर खाताधारियों ने सोमवार को लैंपस के कार्यालय में ताला जड़ दिया.

खाताधारियों ने कहा कि यदि तीन दिनों के अंदर राशि का भुगतान नहीं किया गया तो अमड़ापाड़ा मुख्य मार्ग को जाम किया जायेगा. जिला सहकारिता पदाधिकारी चंद्रेश्वर कापर ने बताया कि मैच्युरिटी भुगतान मामले की जांच की जा रही है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जायेगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola