झारखंड-बंगाल में बेचा जाता था प्रतिबंधित मांस, सात गिरफ्तार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 29 Jul 2018 11:18 PM
पाकुड़ के मुफस्सिल थाना पुलिस ने छापेमारी की 16 मवेशी सहित भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद पाकुड़ : एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर पुलिस ने रविवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिरामपुर गांव में तीन अलग-अलग स्थानों में छापेमारी की. मवेशी हत्या मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, […]
पाकुड़ के मुफस्सिल थाना पुलिस ने छापेमारी की
16 मवेशी सहित भारी मात्रा में प्रतिबंधित मांस बरामद
पाकुड़ : एसपी शैलेंद्र प्रसाद वर्णवाल के निर्देश पर पुलिस ने रविवार की सुबह मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मनिरामपुर गांव में तीन अलग-अलग स्थानों में छापेमारी की. मवेशी हत्या मामले में सात लोगों को गिरफ्तार किया गया. वहीं, 16 मवेशी सहित काफी मात्रा में प्रतिबंधित मांस भी जब्त किया गया. इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सातों अभियुक्त क्षेत्र में प्रतिबंधित मांस बेचने का काम करते थे.
यह मांस झारखंड और पश्चिम बंगाल के विभिन्न इलाकों में सप्लाई की जानी थी. थाना प्रभारी ने कहा कि पशु तस्करी व पशु हत्या पर अंकुश लगाये जाने को लेकर पुलिस काफी सक्रिय है. क्षेत्र के किसी भी जगह पर इस तरह की सूचना मिलने पर जांच कर त्वरित कार्रवाई की जाती है. क्षेत्र में पशु तस्करी व प्रतिबंधित मांस बेचनेवालों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जायेगा. मनिरामपुर गांव में प्रतिबंधित मांस बेचे जाने की गुप्त सूचना एसपी को मिली थी. इसी सूचना के आधार पर उक्त गांव में छापेमारी कर सात लोगों को गिरफ्तार किया गया है. छापेमारी दल में एएसआइ उपेंद्र कुमार, दिनेश कुमार सहित अन्य पुलिस शामिल थे.
इनकी हुई गिरफ्तारी
प्रतिबंधित मांस बेचने के आरोप में मनिरामपुर गांव से अजफल शेख, सालमन शेख, सद्दाम शेख, अब्दुल सुकुमर शेख, असफारूल हक, कमरूल हक व केताबुल शेख को गिरफ्तार किया गया है. इनके विरुद्ध गोहत्या अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सभी अभियुक्तों को न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










