पॉपुलर फ्रंट का केस लड़ने से अधिवक्ताओं का इनकार

पाकुड़ : व्यवहार न्यायालय पाकुड़ के अधिवक्ताओं ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का केस लड़ने से इनकार कर दिया है. जानकारी के मुताबिक पांच जुलाई को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के बैनर तले भाजपा नेता हिसाबी राय के व्हाट्सएप्प से आपत्तिजनक पोस्ट किये जाने व स्थानीय पुलिस द्वारा क्लीन चिट देने के विरोध में रैली […]
पाकुड़ : व्यवहार न्यायालय पाकुड़ के अधिवक्ताओं ने पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया का केस लड़ने से इनकार कर दिया है. जानकारी के मुताबिक पांच जुलाई को पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के बैनर तले भाजपा नेता हिसाबी राय के व्हाट्सएप्प से आपत्तिजनक पोस्ट किये जाने व स्थानीय पुलिस द्वारा क्लीन चिट देने के विरोध में रैली निकाली गयी थी. नगर थाना के समीप प्रदर्शनकारियों व पुलिस के बीच लाठीचार्ज व नोंक-झोंक भी हुई थी. इस मामले में पुलिस की ओर से पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कुल 43 लोगों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए तुरंत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




