पानी की तलाश में ग्रामीण

सुष्मित तिवारी हिरणपुर : हिरणपुर प्रखंड के बरमसिया पंचायत के टोगीपहाड़ व तेतुलिया के ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. आदिम जनजाति पहाड़िया बाहुल्य गांव की आबादी लगभग 400 है. इसके लिए गांव में महज दो चापानल है. जिनमें से एक चापानल दो माह से खराब है. जबकि दूसरे चापानल से पानी काफी […]
सुष्मित तिवारी
हिरणपुर : हिरणपुर प्रखंड के बरमसिया पंचायत के टोगीपहाड़ व तेतुलिया के ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे हैं. आदिम जनजाति पहाड़िया बाहुल्य गांव की आबादी लगभग 400 है. इसके लिए गांव में महज दो चापानल है. जिनमें से एक चापानल दो माह से खराब है. जबकि दूसरे चापानल से पानी काफी कम मात्र में निकलता है.
इस कारण ग्रामीण दो किलोमीटर की दूरी तय कर झरना से पानी लाते है. वहीं 60 घरों में से मात्र चार आदिम जनजाति पहाड़िया को बिरसा आवास मुहैया कराया गया है. ग्रामीणों ने बताया कि उन्हें नियमित अनाज व केरोसिन भी नहीं मिलता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




