बिजली-पानी के लिए हाहाकार

Published at :28 Mar 2014 4:46 AM (IST)
विज्ञापन
बिजली-पानी के लिए हाहाकार

खराब चापानलों की नहीं हो रही मरम्मती, ग्रिड में आयी खराबी पाकुड़ : सदर प्रखंड के संग्रामपुर एवं कुमारपुर पंचायत के लगभग तीस हजार लोगों को पीने का पानी के लिए फजीहत उठानी पड़ रही है. दोनों पंचायतों में पेयजल समस्या की वजह से ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है और प्रशासन हाथ पर हाथ […]

विज्ञापन

खराब चापानलों की नहीं हो रही मरम्मती, ग्रिड में आयी खराबी

पाकुड़ : सदर प्रखंड के संग्रामपुर एवं कुमारपुर पंचायत के लगभग तीस हजार लोगों को पीने का पानी के लिए फजीहत उठानी पड़ रही है. दोनों पंचायतों में पेयजल समस्या की वजह से ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है और प्रशासन हाथ पर हाथ धरे बैठा है. दोनों पंचायतों के दर्जनों चापानल खराब पड़े है जिसे ठीक कराने के लिए न तो पंचायत प्रतिनिधि और न ही पेयजल स्वच्छता विभाग अब तक कोई कदम उठा पाया है.

ग्रामीणों द्वारा पेयजल समस्या के निदान को लेकर अनेकों बार पंचायत प्रतिनिधियों एवं पेयजल स्वच्छता विभाग के अभियंताओं का ध्यान आकृष्ट कराया गया परंतु समस्या जस की तस बनी हुई है. इतना ही नहीं बीते छह माह पूर्व पाइप लाइन विस्तारीकरण का कार्य भी कराया गया था और इसका लाभ भी लोगों को नहीं मिल पा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola