अवैध देसी बंदूक के साथ एक गिरफ्तार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
पुलिस ने सूचना के आधार पर पकड़ा
विज्ञापन
चैनपुर. रामगढ़ थाना क्षेत्र के मरगडा गांव के 40 वर्षीय खिरौद परहिया को पुलिस ने अवैध देसी बंदूक के साथ गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया. थाना प्रभारी निलेश कुमार ने बताया कि गुरुवार की दोपहर सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति अवैध हथियार के साथ चुनगा बांसडीह के जंगल होते हुए कहीं जा रहा है. इस सूचना के आधार पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम चुनगा बांसडीह के जंगल पहुंची. जहां पुलिस गाड़ी को देखकर एक व्यक्ति भागने लगा. लेकिन जवानों ने उसे पकड़ लिया. उसके पास से एक अवैध देसी बंदूक बरामद किया गया. पूछताछ में उसने अपना नाम खिरौद परहिया व गांव मरगडा बताया.
आपके शहर में
विज्ञापन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन