रांची: फेसबुक से शुरू हुआ रिश्ता, शादी के सपने और फिर बबली की मौत; युवक पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप

Updated:
विज्ञापन

रांची. हिंदपीढ़ी थाना | प्रभात खबर

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रांची की 26 वर्षीय नर्स बबली कच्छप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. परिजनों का आरोप है कि शादी से इनकार और प्रताड़ना के कारण उसने यह कदम उठाया. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

रांची से राजेश कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

रांची: हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के जीटी रोड (आरसी मिशन स्कूल के पास) की रहने वाली 26 वर्षीया बबली कच्छप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. बबली पटना के मेदांता अस्पताल में नर्स के रूप में कार्यरत थी. परिजनों का आरोप है कि कांके थाने में चौकीदार के रूप में कार्यरत ओरमांझी निवासी कृष्णा मुंडा के शादी से इंकार करने और प्रताड़ित करने की वजह से उसने यह आत्मघाती कदम उठाया. मृतका की मां शांति कच्छप के लिखित आवेदन के आधार पर थाने में आरोपी कृष्णा मुंडा के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया गया है.

फेसबुक से हुई थी दोस्ती, फिर गहरी होती गयी नजदीकियां

आवेदन के अनुसार बबली की दोस्ती फेसबुक के जरिए कांके थाने में कार्यरत कृष्णा मुंडा (निवासी- शांति, ओरमांझी) से हुई थी. धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती प्यार में बदल गयी. बबली जब भी पटना से रांची आती, कृष्णा उससे लगातार मिलता था. हालांकि, पिछले कुछ समय से कृष्णा शादी की बात से पीछे हटने लगा था, जिससे बबली काफी तनाव में रहने लगी थी.

यह भी पढ़ें: रांची: सदर अस्पताल में मोबाइल चोरों का आतंक! चोरी करते पकड़ा गया युवक, 4 मोबाइल बरामद

31 अगस्त को नौकरी छोड़ रांची लौटी थी बबली

मानसिक तनाव के कारण बबली ने 31 अगस्त को मेदांता अस्पताल से इस्तीफा दे दिया और रांची अपने घर लौट आयी. घर पर अपनी भाभी प्रीति लकड़ा और भाई विकास कच्छप से उसने कृष्णा द्वारा शादी से इंकार करने की बात साझा की थी. परिजनों ने उसे काफी समझाने का प्रयास भी किया. छह सितंबर को कृष्णा उससे मिला था. इसके बाद आठ सितंबर की दोपहर लगभग एक बजे वह कृष्णा से मिलने की बात कह कर घर से निकली और रात 8:15 बजे वापस लौटी.

देर रात पंखे से लटकता मिला शव

घर लौटने के बाद बबली अपने कमरे में चली गयी. रात लगभग 1:30 बजे जब उसकी मां पोती का कपड़ा बदलने के लिए बबली के कमरे में गयी, तो उसे पंखे के सहारे दुपट्टे से लटकता हुआ पाया. आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा. पुलिस फिलहाल मामले की विस्तृत छानबीन कर रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola