पानी और साफ-सफाई इस वार्ड की प्रमुख समस्या है
Published by : VIKASH NATH Updated At : 10 Feb 2026 5:10 PM
नगर परिषद चुनाव को लेकर हर तरफ गहमागहमी है.जैसे-जैसे तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे चुनावी तपिश बढ़ती जा रही है.
काम करनेवाला वार्ड पार्षद होना चाहिए सुगन साहु लोहरदगा. नगर परिषद चुनाव को लेकर हर तरफ गहमागहमी है.जैसे-जैसे तिथि नजदीक आ रही है वैसे-वैसे चुनावी तपिश बढ़ती जा रही है. वार्ड 14 के मतदाताओं को इंतजार है एक कर्मठ व्यक्ति की, जो उनके वार्ड की समस्याओं को दूर कर सके और ईमानदारी पूर्वक बगैर किसी भेदभाव के वार्ड का विकास कर सके. सरकारी योजनाओं को धरातल पर बिना किसी गड़बड़ी के उतार सके. वार्ड का सर्वांगीण विकास हो ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी न होने पाये. यहां के लोग वायदे नहीं धरातल पर काम चाहते हैं. भ्रष्टाचार से लोग अजीज आ चुके हैं. यहां की सबसे बड़ी समस्या पानी की है.गंदगी से भी लोग परेशान हैं. बाक्स में मतदाता बोले वार्ड नंबर 14 के निवासी सुशील कुमार का कहना है कि ये चुनाव हमारे लिए काफी महत्वपूर्ण है. हम विकास चाहते हैं. वादे तो सभी करते हैं लेकिन हमें धरातल पर विकास चाहिए. हमारा वार्ड पार्षद ऐसा होना चाहिए जो सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचायें और ईमानदारी पूर्वक वार्ड का विकास करें. सफाई की मुकम्मल व्यवस्था नहीं है. पवन ठाकुर का कहना है कि यहां की मुख्य समस्या सफाई की है. सफाई नियमित रूप से नहीं होती है. वार्ड का विकास होना चाहिए. यहां बच्चों के लिए एक पुस्तकालय होना चाहिए जिसमें विद्यार्थी कुछ समय अपना वक्त गुजार सके. महिलाओं के स्वावलंबन के लिए कुछ व्यवस्था होनी चाहिए. वार्ड नंबर 14 के निवासी विजय कुमार का कहना है कि वार्ड में बहुत सारे काम है, रोशनी, सफाई पानी और सड़क की मुकम्मल व्यवस्था होनी चाहिए. पानी के अभाव में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.लोगों को स्वरोजगार से जोड़ने वाली योजना बनानी चाहिए. हरिओम सिंह का कहना है कि वार्ड में अभी भी कई तरह की समस्याएं हैं लेकिन इनका समाधान नहीं हो रहा है. वार्ड पार्षद ईमानदार होना चाहिए जो जनता के सुख-दुख में तत्पर रहे .वार्ड पार्षद ईमानदार और कर्मठ होगा तो निश्चित रूप से वार्ड की समस्याओं का समाधान हो जायेगा. निवर्तमान वार्ड पार्षद ताहेरा तब्बसुम का कहना है कि उन्होंने अपने वार्ड में बहुत कुछ किया है.आगे भी काम किया जायेगा. बाक्स में वार्ड नंबर 14 में कुल मतदाताओं की संख्या 1597 है इनमें पुरुष 779 और महिलाएं 818 है. वार्ड में खादगढ़ा,सरना टोली,न्यू रोड के इलाके आते हैं. यहां की मुख्य समस्या बिजली पानी सफाई, सड़क जाम की है. ॉ यहां से कुल आठ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










