ईद को लेकर परवान पर खरीदारी, सेवई से लेकर इत्र और टोपियों से सजा बाजार

Updated:
विज्ञापन

ईद को लेकर परवान पर खरीदारी, सेवई से लेकर इत्र और टोपियों से सजा बाजार

विज्ञापन

लोहरदगा़ अलविदा जुमे की नमाज संपन्न होने के बाद जिले में ईद-उल-फितर का उत्साह चरम पर है. शहर के प्रमुख व्यावसायिक केंद्रों जैसे सोमवार बाजार, भट्टी रोड और बगरू रोड में शाम ढलते ही खरीदारों की भारी भीड़ उमड़ रही है. ईद के मद्देनजर बाजार पूरी तरह सज चुके हैं, जहां सेवई, इत्र, टोपी, कपड़े, जूता चप्पल, फल और श्रृंगार प्रसाधनों की दुकानों पर पैर रखने की जगह नहीं मिल रही है. दुकानदारों ने हर वर्ग के ग्राहकों का ध्यान रखते हुए स्टॉक जमा किया है. गिफ्ट वाली सेवई 1200 रुपये तक, बाजार में कई किस्में उपलब्ध : ईद पर सेवई की मांग सबसे अधिक है. बाजार में कोलकाता, पटना, गया, रांची और राउरकेला की सेवइयों के अलावा ब्रांडेड कंपनियों की प्रीमियम रेंज भी उपलब्ध है. उपहार देने के लिए विशेष सेवई की कीमत 400 रुपये से लेकर 1200 रुपये प्रति किलो तक है. वहीं, सामान्य सेवई में पटना की वैरायटी 120-140 रुपये, कोलकाता की 140-150 रुपये और रांची की सेवई 90-120 रुपये प्रति किलो बिक रही है. स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि गुणवत्ता और विविधता के कारण अब लोगों को खरीदारी के लिए शहर से बाहर जाने की जरूरत नहीं है. टोपी और इत्र की भी भारी मांग, 7000 रुपये तक का इत्र मौजूद : नमाज के लिए विशेष टोपियों और खुशबूदार इत्र की खरीदारी भी जोरों पर है. बाजार में अतर टोपी, हजारे सोत, जेदान क्लासिक और केसर चंदन जैसी टोपियां 60 रुपये से लेकर 800 रुपये तक में उपलब्ध हैं, जबकि बरकाती और स्टोन कैप 300 रुपये तक बिक रही हैं. इत्र की बात करें तो बाजार में 30 रुपये से लेकर 7000 रुपये तक की रेंज मौजूद है. पहनावे में चांद लूंगी, गुलाब और बांग्लादेशी लूंगी की मांग है, जिनकी कीमत 300 से 1300 रुपये के बीच है. त्योहार को लेकर मुस्लिम बहुल इलाकों में भारी चहल-पहल देखी जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola