18 से नवनिर्मित दुर्गा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

Updated:
विज्ञापन
18 से नवनिर्मित दुर्गा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

18 से नवनिर्मित दुर्गा मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव, कलश यात्रा से होगा शुभारंभ

विज्ञापन

सेन्हा़ प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थानीय ग्रामीणों व मंदिर समिति की सार्थक पहल से नवनिर्मित दुर्गा मंदिर में नौ दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम आगामी 18 फरवरी से आयोजित होगा. इसे लेकर भव्य तैयारियां चल रही हैं और श्रद्धालुओं में भारी उत्साह है. आयोजन समिति ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर विस्तृत रूपरेखा तैयार कर ली है. कलश यात्रा के साथ शुरू होगा अनुष्ठान : समिति के विजय सोनी और जोधनारायण साहू ने बताया कि 18 फरवरी (बुधवार) को भव्य कलश यात्रा के साथ शतचंडी महायज्ञ और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का शुभारंभ होगा. 19 फरवरी से 27 फरवरी तक वाराणसी से आये विद्वान पुरोहितों के सानिध्य में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराये जायेंगे. इस दौरान नित्य दिन भागवत कथा का भी आयोजन होगा, जिससे पूरा प्रखंड मुख्यालय भक्तिमय हो उठेगा. भंडारा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आकर्षण : महोत्सव के दौरान मंडप पूजन, शतचंडी पाठ और यज्ञशाला में अग्नि प्रज्वलन जैसे अनुष्ठान मुख्य आकर्षण होंगे. आयोजन को सफल बनाने के लिए एक विशेष कमेटी का गठन किया गया है, जो अतिथियों के स्वागत और व्यवस्था की कमान संभालेगी. श्रद्धालुओं के लिए प्रतिदिन महाप्रसाद (भंडारा) की भी व्यवस्था की गयी है. समिति के सदस्यों ने क्षेत्र के सभी सनातन प्रेमियों से इस धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने की अपील की है.

विज्ञापन
Shailesh Ambashtha

लेखक के बारे में

By Shailesh Ambashtha

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola