मंईयां सम्मान योजना में अनियमितता

Updated at : 02 Dec 2024 8:43 PM (IST)
विज्ञापन
मंईयां सम्मान योजना में अनियमितता

मुख्यमंत्री माइया सम्मान योजना की क़िस्त नहीं आने पर महिलाएं गोलबंद हो कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत कराते हुए निदान करने का गुहार लगायी.

विज्ञापन

सेन्हा. मुख्यमंत्री माइया सम्मान योजना की क़िस्त नहीं आने पर महिलाएं गोलबंद हो कर प्रखंड विकास पदाधिकारी को अवगत कराते हुए निदान करने का गुहार लगायी. उक्त मामला सेन्हा प्रखंड क्षेत्र के अरु पंचायत ग्राम में देखने को मिला, जिसे सोमवार को दर्जनों महिलाएं गोलबंद हो प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू को आवेदन दे अवगत कराते हुए बताया कि मंईयां सम्मान योजना का पैसा पूर्व में किसी को दो किस्त किसी को तीन किस्त कुछ लोगो को चौथा किस्त भी डाला गया है.परंतु बहुत ऐसी महिलाएं हैं, जिनको एक भी किस्त नहीं डाला गया है तथा जिनका दो किस्त डाला गया है.उनके खाते में पैसा नही आ रहा है. वही बताते हुए महिलाओं ने कहा कि चार दिन से हम सभी महिलाएं घरेलू कार्य छोड़ कर बैंक व ब्लॉक दौड़ रहे हैं. परंतु संतोषजनक बात नहीं बताया जा रहा है. बैंक में जाने पर खाता को आधार से जोड़ने की बात कहा जाता है और प्रखंड जाने पर कहा जाता है की जिस महिला नाम लिस्ट में होगा, उसी को लाभ दिया जायेगा. इस संदर्भ में प्रखंड कर्मी आवेदन प्राप्त करते हुए उन सभी महिलाओं को बताया कि आपकी समस्या को प्रखंड विकास पदाधिकारी संग्राम मुर्मू तक पहुंचा दिया जाएगा और जांचोपरांत सभी महिलाओं को लाभ दिया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola