सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ

Updated:
विज्ञापन

महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव भक्तों द्वारा शिव बारात का आयोजन किया गया.

विज्ञापन

फोटो शिव पार्वती की वेश धारण किए कलाकार फोटो कार्यक्रम में शामिल लोग सेन्हा.महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव भक्तों द्वारा शिव बारात का आयोजन किया गया. बुधवार को प्रखंड क्षेत्र में शिव बारात व झांकी के साथ महाशिवरात्रि सम्पन्न हुई. वहीं भक्तों द्वारा विभिन्न मंदिरों व शिवालयों में भगवान शंकर और माता पार्वती का पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि और वैभव के लिये कामना की गयी. प्रखंड क्षेत्र के चंदवा गढ़गांव में महाशिवरात्रि पर रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ. जगह जगह कीर्तन मंडलियों द्वारा कीर्तन भजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.कलाकारों ने भक्तों को सारी रात झूमने को विवश कर दिया. सेन्हा प्रखंड मुख्यालय प्रांगण स्थित डिपु के समीप से शिवभक्तों द्वारा ब्रह्मा, शिव, पार्वती एवं भूत पिचाश की झांकी व बरात गाजे बाजे के साथ समस्त ग्रामीणों के सहयोग से निकाला गया, जो जोगना मोड़ स्थित शिवालय में विधिवत विवाह, प्रसाद वितरण के साथ सम्पन्न हुआ. मौके पर शिव बारात का जोगना ग्रामवासियों के द्वारा भव्य स्वागत किया गया. चंदवा गढ़गांव में आयोजित सांस्कृति कार्यक्रम में भगवान भोलेनाथ का भजन व नागपुरी गीत संगीत में कलाकारों द्वारा भक्तों को नाचने झूमने में मजबूर कर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola