क्रिकेटरों ने सुदिव्य सोनू को किया नमन, जनसेवा से प्रेरणा लेने का लिया संकल्प
शोक सभा में मौजूद लोग | Prabhat Khabar Network
लोहरदगा के बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के निधन पर शोकसभा आयोजित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई.
लोहरदगाः झारखंड सरकार के उच्च एवं तकनीकी शिक्षा मंत्री स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के आकस्मिक निधन पर सोमवार को बीएस कॉलेज क्रिकेट स्टेडियम में शोकसभा आयोजित की गयी. क्रिकेट कोच अमित कुमार और जयजीत चौबे के नेतृत्व में क्रिकेटरों एवं प्रशिक्षु खिलाड़ियों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत मंत्री को श्रद्धांजलि दी.
आपके शहर में
खिलाड़ियों को सुदिव्य कुमार के योगदान से कराया परिचित
इस अवसर पर क्रिकेट कोच अमित कुमार ने खिलाड़ियों को स्वर्गीय सुदिव्य कुमार सोनू के जीवन, सामाजिक सरोकार और जनसेवा के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू ने उच्च एवं तकनीकी शिक्षा के साथ नगर विकास, पर्यटन, कला-संस्कृति तथा खेल एवं युवा कार्य जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाली थी. उनके आकस्मिक निधन से झारखंड को अपूरणीय क्षति हुई है.
उन्होंने कहा कि सुदिव्य कुमार सोनू का सामाजिक योगदान और जनसेवा के प्रति समर्पण लोगों के लिए प्रेरणादायी है. उन्होंने खिलाड़ियों से उनके कार्यों और जनसेवा की भावना से प्रेरणा लेने की अपील की.
ये भी पढ़ें- बॉक्साइट ट्रकों पर ढाई से 3 लाख जुर्माने का आरोप, ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने बुलाई बैठक
दो मिनट का मौन रखकर की आत्मा की शांति की प्रार्थना
इसके बाद खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. साथ ही शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में शक्ति प्रदान करने की कामना की गयी. शोकसभा में बड़ी संख्या में क्रिकेट प्रशिक्षु खिलाड़ी, प्रशिक्षक और क्रिकेट प्रेमी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए