Lohardaga News: रंगारंग कार्यक्रमों से सजा अविराम कॉलेज का 14वां स्थापना दिवस, B.Ed-D.El.Ed प्रशिक्षुओं ने बिखेरा हुनर

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम पेश करते प्रशिक्षू

कुड़ू के अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन ने अपना 14वां स्थापना दिवस रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ मनाया. इस अवसर पर प्रशिक्षुओं को रचनात्मकता के लिए पुरस्कृत किया गया और गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा पर बल दिया गया.

विज्ञापन

कुड़ू से अमित कुमार राज की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

कुड़ू, लोहरदगा : लोहरदगा जिले के कुड़ू प्रखंड के टिको में संचालित अविराम कॉलेज ऑफ एजुकेशन का 14वां स्थापना दिवस सोमवार को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय के सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने दीप प्रज्वलित कर किया.

गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा पर जोर

मौके पर महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ प्रतिमा त्रिपाठी, विभागाध्यक्ष एवं शिक्षकों ने महाविद्यालय की स्थापना, विकास और उपलब्धियों की जानकारी दी. सचिव इंद्रजीत कुमार भारती ने कहा कि महाविद्यालय की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षक शिक्षा उपलब्ध कराना और उन्हें कुशल एवं जिम्मेदार शिक्षक के रूप में तैयार करना है.

प्रशिक्षुओं ने प्रस्तुत किये सांस्कृतिक कार्यक्रम

कार्यक्रम के दौरान बीएड एवं डीएलएड के प्रशिक्षुओं स्वाति, सुरभि, सुप्रिया ग्रुप समेत अन्य प्रशिक्षुओं ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इसके बाद पूर्व में आयोजित राखी प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रशिक्षुओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया. ‘सावन की रानी’ प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी को भी पुरस्कार प्रदान किया गया.

इस अवसर पर विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा गया कि इस तरह की प्रतियोगिताएं प्रशिक्षुओं में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और प्रतिभा को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं. स्थापना दिवस पर महाविद्यालय को शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर प्रगति की ओर ले जाने का संकल्प लिया गया.

कार्यक्रम का संचालन अनिशा एवं अनामिका ने किया. मौके पर संस्थान के वरिष्ठ कार्यकर्ता लक्ष्मण उरांव, वीरेंद्र, डॉ जंगबहादुर, पंकज, आफताब, डॉ रेणुका, डॉ कुंदन गिद्ध, ममता, पवन शिबशंकर, डॉ शशि, डॉ सुनीता, चिनीबास, तब्बसुम, प्यारी, आरती, संदीप, अमृत सहित अन्य लोग मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola