बरसात से पहले इंदिरा आवास पूर्ण करें

Published at :16 Jul 2013 1:30 PM (IST)
विज्ञापन
बरसात से पहले इंदिरा आवास पूर्ण करें

सदर प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक पंचायतों में पड़ी राशि को विकास कार्य पर खर्च करेंलोहरदगाः सदर प्रखंड में पंचायत समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में वित्तीय वर्ष 2011-12 में लंबित इंदिरा आवास को बरसात पूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया गया. कहा गया कि […]

विज्ञापन

सदर प्रखंड में पंचायत समिति की बैठक
पंचायतों में पड़ी राशि को विकास कार्य पर खर्च करें
लोहरदगाः सदर प्रखंड में पंचायत समिति की समीक्षात्मक बैठक हुई. बैठक में विभिन्न योजनाओं की समीक्षा की गयी. बैठक में वित्तीय वर्ष 2011-12 में लंबित इंदिरा आवास को बरसात पूर्व पूर्ण करने का निर्देश दिया गया.

कहा गया कि मई तक सभी लंबित इंदिरा आवासों को आवश्यक रूप से पूर्ण कर लेना है. बैठक में मनरेगा से संचालित सिंचाई कूप की भी समीक्षा की गयी. बैठक में जिप उपाध्यक्ष मनीर उरांव ने कहा गया कि मनरेगा से संचालित सिंचाई कूपों में निर्माण सामग्री ईंट, सीमेंट, छड़, बालू की आपूर्ति प्रशासनिक कर्मचारियों द्वारा की जा रही है.
बैठक में यह भी कहा गया कि पंचायतों में पड़ी राशि का खर्च पंचायत के विकास में करना है. फिर भी अधिकांश मुखियाओं द्वारा योजना नहीं दी गयी है और पंचायतों में राशि पड़ी हुई है. समीक्षात्मक बैठक में चापाकल मरम्मत के लिए उपलब्ध राशि खर्च करने की बात सामने आयी. निर्देश दिया गया कि पानी कि किल्लत को देखते हुए पंचायतों में खराब पडे चापाकल की मरम्मत करायें. मौके पर जिप अध्यक्ष जयवंती कुमारी भगत, बीडीओ राहुल कुमार, उपप्रमुख जतरू उरांव सहित सभी पंचायतों के मुखिया एवं पंचायत सेवक मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola