प्रभावित परिवार से मिले कांग्रेस नेता

लोहरदगा : विधायक सुखदेव भगत के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आलोक कुमार साहू किस्को प्रखंड के तेतरडाड़ गांव गये. वहां राजेश्वर उरांव के परिजनों से मिल कर संवेदना प्रकट की. उन्होंने परिजनों को बताया कि डीएफओ से बातचीत हुई है. डीएफओ ने बताया है कि इस मामले में दो लाख मुआवजा देने […]
लोहरदगा : विधायक सुखदेव भगत के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष आलोक कुमार साहू किस्को प्रखंड के तेतरडाड़ गांव गये. वहां राजेश्वर उरांव के परिजनों से मिल कर संवेदना प्रकट की.
उन्होंने परिजनों को बताया कि डीएफओ से बातचीत हुई है. डीएफओ ने बताया है कि इस मामले में दो लाख मुआवजा देने का प्रावधान है. ज्ञात हाे कि पिछले दिनों हाथी दौड़ाने के क्रम में राजकेश्वर उरांव गड्ढे में गिर कर घायल हो गया था. उसे रिम्स में भरती कराया गया था, जहां इलाज के क्रम में उसकी मौत हो गयी थी. प्रभावित परिवार से मिलनेवालों में विशुनदयाल उरांव, जयप्रकाश उरांव, सिद्दिक अंसारी, चंद्रकिशोर उरांव, बहुरा उरांव, सुशील उरांव, प्रताप उरांव, संदीप उरांव, डहरू उरांव, दिलमोहन उरांव, बिहारी उरांव, सुनील उरांव, दिलीप उरांव व नईमुद्दीन अंसारी शामिल हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




