कल पंचायत में रात्रि चौपाल

Updated at : 19 Apr 2016 9:01 AM (IST)
विज्ञापन
कल पंचायत में रात्रि चौपाल

लोहरदगा़ : जिले के प्रत्येक प्रखंड की एक पंचायत में 20 अप्रैल को रात्रि चौपाल लगाने का निर्देश सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने दिया है़ रात्रि चौपाल में जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहेंगे. रात्रि चौपाल में कैंप लगा कर वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति, पशु टीकाकरण […]

विज्ञापन

लोहरदगा़ : जिले के प्रत्येक प्रखंड की एक पंचायत में 20 अप्रैल को रात्रि चौपाल लगाने का निर्देश सभी प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों को डीसी भुवनेश प्रताप सिंह ने दिया है़ रात्रि चौपाल में जिला प्रशासन, प्रखंड प्रशासन के पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहेंगे. रात्रि चौपाल में कैंप लगा कर वृद्धावस्था पेंशन की स्वीकृति, पशु टीकाकरण का आयोजन, ग्रामीण खेलकूद का आयोजन, सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन, स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, जल संरक्षण गोष्ठी,

सिंचाई योजनाओं का चयन, कृषि विभाग, पशुपालन विभाग, गव्य विकास विभाग की योजनाओं की जानकारी दी जायेगी एवं लाभुको के चयन के लिए आवेदन लिया जायेगा. शौचालय के लिए ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जायेगा. मनरेगा के तहत योजनाओं का चयन, यूनिसेफ के टीवी शो का प्रसारण भी किया जायेगा.रात्रि चौपाल में सभी पदाधिकारी एवं कर्मी अपने कार्यों में पादर्शिता बरतने की शपथ लेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola