:3:::: बच्चों को शिक्षा देना सुनिश्चित हो

फोटो- एलडीजीए- 4 बैठक में शामिल बीआरपी,सीआरपी.लोहरदगा. बीआरपी, सीआरपी की बैठक बेबी कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 15 मई के पूर्व न्याय मार्च निकाल कर स्थानीय विधायक को बीआरपी, सीआरपी की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि सर्वशिक्षा अभियान धरातल पर 2000 ई में आयी. इसका मुख्य […]
फोटो- एलडीजीए- 4 बैठक में शामिल बीआरपी,सीआरपी.लोहरदगा. बीआरपी, सीआरपी की बैठक बेबी कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में 15 मई के पूर्व न्याय मार्च निकाल कर स्थानीय विधायक को बीआरपी, सीआरपी की समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपने का निर्णय लिया गया. कहा गया कि सर्वशिक्षा अभियान धरातल पर 2000 ई में आयी. इसका मुख्य उद्देश्य है छह से 14 आयु वर्ग के बच्चों को शिक्षित करना. इसी उद्देश्य की प्रगति के लिए वर्ष 2004 एवं 2005 ई में मानव संसाधन विकास विभाग द्वारा बीआरपी/सीआरपी को विभिन्न प्रखंडों एवं संकुलों में योगदान करा कर शैक्षणिक अनुश्रवण एवं अनुसमर्थन की जिम्मेदारी दी गयी. प्रारंभ में कम दैनिकभोगी एवं वर्तमान में निम्न मासिक मानदेय कर्मी के रुप में काम कर रहे हैं. विगत 10 वर्षों में नियमित रुप से प्रारंभिक शिक्षा बच्चों को सुनिश्चित हो. इसके लिए बीआरसी एवं सीआरपी सुदूर वनांचली एवं उग्रवाद क्षेत्रों में भी जाकर सेवा दे रहे हैं. इसके बावजूद बीआरपी, सीआरपी के भविष्य के प्रति सरकार अभी तक संवेदनशील नहीं है. अब स्थिति ऐसी है कि किसी भी सेवा में जाने की उम्रसीमा को ये लांघ चुके हैं. बावजूद इसके सर्वशिक्षा अभियान के निदेशक संवेदनशील नहीं है. मौके पर संतोष कुमार, अरुण कुमार साहू, सुशील रजक, धर्मेंद्र सोनी, निशांत कुमार, गौतम पांडेय सहित जिले के सभी सीआरपी-बीआरपी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




