सभी प्रकार के योगासनों में श्रेष्ठ है सूर्य नमस्कार

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा : मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय में रथ सप्तमी पर सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन किया गया. इसमें 11वीं के छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया. कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने सूर्य नमस्कार कर किया. मौके पर उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार को सभी प्रकार के योगासनों में […]

विज्ञापन

लोहरदगा : मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर महाविद्यालय में रथ सप्तमी पर सूर्य नमस्कार महायज्ञ का आयोजन किया गया. इसमें 11वीं के छात्र-छात्राओं ने सूर्य नमस्कार किया. कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के प्राचार्य उत्तम मुखर्जी ने सूर्य नमस्कार कर किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

मौके पर उन्होंने कहा कि सूर्य नमस्कार को सभी प्रकार के योगासनों में श्रेष्ठ माना गया है. इसका नियमित अभ्यास करनेवाले को संपूर्ण योग व्यायाम का लाभ मिलता है. शरीर निरोग और तेजस्वी बनता है. यह स्त्री, पुरुष, बाल, युवा तथा वृद्ध सभी के लिए उपयोगी है. शारीरिक विभाग की प्रमुख एवं इतिहास कि आचार्या प्रीति कुमारी गुप्ता के निर्देशन में सभी विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार किया. सबसे अधिक 500 सूर्य नमस्कार 13 छात्र-छात्राओं ने किया.

वहीं अधिसंख्य छात्र- छात्राओं ने 100 से अधिक बार सूर्य नमस्कार किया. सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण पत्र और सर्वाधिक सूर्य नमस्कार करने वाले 13 छात्र-छात्राओं को विशेष पुरस्कार दिया जायेगा. मौके पर दीक्षा कुमारी, नीति भारतीय, हिमांशु केसरी, आरती भगत, सीमा, कीर्ति तूलिका, शिखा गिद्ध, प्रिया सुदर्शनी, नीलम सहित शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं कर्मी उपस्थित थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola