आपसी सामाजिक सौहार्द से माहौल को सुधारना है

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा : जिले में शांति व्यवस्था बहाल करने तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्माण को लेकर रविवार को जिला प्रशासन एवं जिले के मोहल्ला शांति समिति के सदस्यों के साथ उपायुक्त आकांक्षा रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक शहरी क्षेत्र सहित सभी प्रखंड क्षेत्रों के मोहल्ला शांति समिति के सदस्यों […]

विज्ञापन

लोहरदगा : जिले में शांति व्यवस्था बहाल करने तथा सौहार्दपूर्ण वातावरण निर्माण को लेकर रविवार को जिला प्रशासन एवं जिले के मोहल्ला शांति समिति के सदस्यों के साथ उपायुक्त आकांक्षा रंजन की अध्यक्षता में समाहरणालय परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. बैठक शहरी क्षेत्र सहित सभी प्रखंड क्षेत्रों के मोहल्ला शांति समिति के सदस्यों के बीच हुए बैठक में उपायुक्त ने कहा कि 23 जनवरी की घटना क्रिमिनल एक्ट में है. इसलिए घटना में शामिल दोषी लोगों की पहचान सीसीटीवी फुटेज तथा वीडियो कैमरा फुटेज द्वारा की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

फोर्स के बल पर शांति बहाल नहीं की जा सकती. अतः आपसी सामाजिक सौहार्द से माहौल सुधारना है. जिले के 4-5 लाख लोगों ने घटना को अंजाम नहीं दिया है, अगर किन्हीं के साथ अप्रिय घटना हुई है, तो थाना में सूचना दें. अपने -अपने क्षेत्र में शांति बहाल करने में सहयोग करें. युवाओं को मार्गदर्शन करें. अफवाह पर ध्यान न दें. अफवाह की सूचना का सत्यापन कर लें. व्हाट्स एप्प पर सूचना फारवर्ड करने से पहले वेरीफाई कर लें. अफवाह की शंका हो, तो न फैलायें.

मौके पर पुलिस अधीक्षक प्रियदर्शी आलोक ने कहा कि घटना निंदनीय है. घटना की जांच के लिए एसआइटी गठित है. जांच दल अपना काम कर रहा है. सभी पीड़ित जिनके द्वारा आवेदन नहीं दिया गया है,आवेदन दें, केस दर्ज कर कार्रवाई की जायेगी.साक्ष्य मिलने पर दोषियों पर कार्रवाई की जायेगी, आश्वस्त रहें कि निर्दोष पर कार्रवाई नहीं की जायेगी. जिले में पुलिस एवं दंडाधिकारी गश्ती कर रहे है. कन्फर्म हो तभी सूचना दें,अफवाह की सूचना न दें.

शांति समिति का पुनर्गठन किया जायेगा. बैठक में अपर समाहर्ता अंजनी मिश्र, अनुमंडल पदाधिकारी ज्योति झा, जिला शिक्षा पदाधिकारी रतन महवार,उप निर्वाचन सह आपूर्ति पदाधिकारी प्रवीण प्रकाश,सहित सभो प्रखंड विकास पदाधिकारियों के अलावा राज किशोर महतो,पेशरार से सुनील कुमार सिंह, किस्को नावाडीह से विश्वनाथ प्रसाद गुप्ता,पतरातू किस्को से अबुल हसन,रौनक इकबाल, नंदू उरोव बगड़ू, मनोज कुमार, फैजल अहमद सेन्हा,बबलू अंसारी बदला, जमील अंसारी, सुखदेव उरांव, रामलखन प्रसाद, मनोज साहू, भंडरा के रामकिशोर साहू, इम्तियाज अंसारी, लखन लोहरा, गुलाम मुस्तफा, कैरो से सूरज मोहन साहू,नाजिर आलम खान,शरत विद्यार्थी, कुडू से लाल गुड्डू नाथ सहदेव, सलीम, सदृल अंसारी,तथा लोहरदगा ग्रामीण से शमीम अंसारी नीजैम अंसारी, मोबिन अंसारी, हरमू से मीना उरांव,कमला देवी आदि ने भी अपने विचार रखे तथा आपसी सौहार्द स्थापित करने की बात कही. साथ ही बैठक में सभी समुदाय के लोग,जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी,वार्ड सदस्य समेत गांवों के प्रबुद्धजन मौजूद थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola