संचालित योजनाओं की होगी जांच
लोहरदगा : विकास भवन में जिला परिषद की बैठक अध्यक्ष सुनैना कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बताया गया कि जिले में पदस्थापित शिक्षक अपने पदस्थापित स्थान पर नहीं रहते है और हाउस रेंट लेते है. जिले के अधिकांश शिक्षक रांची से आना-जाना करते है, जिससे पढ़ाई बाधित होती है. इस पर जिला शिक्षा […]
लोहरदगा : विकास भवन में जिला परिषद की बैठक अध्यक्ष सुनैना कुमारी की अध्यक्षता में हुई. बैठक में बताया गया कि जिले में पदस्थापित शिक्षक अपने पदस्थापित स्थान पर नहीं रहते है और हाउस रेंट लेते है. जिले के अधिकांश शिक्षक रांची से आना-जाना करते है, जिससे पढ़ाई बाधित होती है. इस पर जिला शिक्षा पदाधिकारी ने कार्रवाई की बात कही.
आपके शहर में
भूमि संरक्षण विभाग के अधिकारी बैठक में नहीं आये, जिस पर रोष व्यक्त करते हुए इसकी शिकायत विभाग के करने का निर्णय लिया गया. समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम में कहा गया कि 15 दिनों के अंदर उन स्थानों पर सेविका-सहायिका की बहाली करें, जहां पद रिक्त पड़े है. समाज कल्याण पदाधिकारी मनीषा तिर्की ने कहा कि 15 दिनों के अंदर जर्जर आंगनबाड़ी केंद्रों की मरम्मत करा ली जायेगी. स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के क्रम में जिप अध्यक्ष ने कहा कि पिछले दिनों भंडरा प्रखंड के कुम्हरिया गांव में एक महिला की मौत कुआं में डूबने से हो गयी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए