लोहरदगा : कॉन्ट्रैक्ट पर नियुक्त प्रोफेसर ने छात्राओं से की छेड़खानी, हुई पिटाई

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा के बीएस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को एक प्रोफेसर की जमकर पिटाई कर दी. प्रोफेसर पर छात्राओं के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने का आरोप है. बीएस कॉलेज के लैंग्वेज लैब में कक्षा चल रही थी. छात्राओं को कंप्यूटर पर जानकारी देने के बहाने शिक्षक जावेद अहमद अश्लील हरकत करने […]

विज्ञापन

लोहरदगा : लोहरदगा के बीएस कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने मंगलवार को एक प्रोफेसर की जमकर पिटाई कर दी. प्रोफेसर पर छात्राओं के साथ छेड़खानी और अश्लील हरकतें करने का आरोप है. बीएस कॉलेज के लैंग्वेज लैब में कक्षा चल रही थी. छात्राओं को कंप्यूटर पर जानकारी देने के बहाने शिक्षक जावेद अहमद अश्लील हरकत करने लगा. एक छात्रा ने इसका विरोध किया, इसके बाद कॉलेज में हंगामा खड़ा हो गया. लैब में ही विद्यार्थियों ने आरोपी शिक्षक की जमकर पिटाई कर दी.

आपके शहर में

विज्ञापन
लैब के बाद विद्यार्थी शिक्षक को प्रिंसिपल के चेंबर में ले गये और वहां भी उसकी पिटाई की. विद्यार्थियों के चंगुल से शिक्षक जावेद को प्रिंसिपल गोसस्नर कुजूर और नईम अंसारी ने बचाया और मशक्कत के बाद एक कमरे में बंद कर दिया. सूचना मिलने पर कॉलेज पहुंची पुलिस ने आक्रोशित विद्यार्थियों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन विद्यार्थी कुछ भी सुनने को तैयार नहीं थे. इसके बाद पुलिस आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर थाने ले आयी.
इटकी (रांची) का निवासी जावेद अहमद बीएस कॉलेज में कॉन्ट्रैक्ट पर बहाल किया गया था.
इधर छात्राओं का कहना है कि आरोपी शिक्षक पहले भी कई बार गलत हरकतें कर चुका था. मगर बर्दाश्त करने की भी एक हद होती है. प्रिंसिपल ने तत्काल प्रभाव से शिक्षक को सेवा मुक्त कर दिया है. जावेद पर आरोप है कि उसने छात्राओं से हाथापाई भी की थी.
पुलिस शिक्षक जावेद अहमद पर लगे आरोपों की जांच कर रही है.
छात्राओं के बयान के आधार पर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी. -जितेंद्र कुमार सिंह, एसडीपीओ, लोहरदगा
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola