प्राचार्य को ज्ञापन सौंपा
लोहरदगा : बीएस कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्राचार्य प्रो. गोस्नर कुजूर से मिलकर 10 सूत्री समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि सभी विभागों के सभी ऑनर्स का कक्षा सही समय सारणी से पूर्ण नही हो रहा है. जेनरिक की कक्षाएं किसी भी विषय की नहीं हो रही है. एमआईएल एवं […]
लोहरदगा : बीएस कॉलेज के विद्यार्थियों ने प्राचार्य प्रो. गोस्नर कुजूर से मिलकर 10 सूत्री समस्याओं से संबंधित ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में कहा गया है कि सभी विभागों के सभी ऑनर्स का कक्षा सही समय सारणी से पूर्ण नही हो रहा है. जेनरिक की कक्षाएं किसी भी विषय की नहीं हो रही है. एमआईएल एवं कम्प्यूटर की कक्षा नहीं हो रही है.
आपके शहर में
पुस्तकालय से विद्यार्थियों को जरूरत की किताबें नहीं मिल रही हैं. विद्यालय में पेयजल की समस्या है. भीषण गर्मी के बावजूद कक्षाओ में पंखा नही है. यहां शौचालय की समस्या भी है सहित अन्य मांग शामिल हैं. प्रो. गोस्नर कुजूर ने आश्वासन दिया कि एक सप्ताह के अंदर समस्याओं का समाधान कर लिया जाएगा. मौके पर प्रो कंचिव लोचन, नईम खान, शशी गुप्ता, विद्यार्थियो में आशीष उरांव, विनय उरांव, दानिश अली, साजिद अंसारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए