योजनाओं को धरातल पर उतारें

Updated:
विज्ञापन

लोहरदगा : ग्राम स्वराज अभियान फेज टू के सफल क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीण विकास के सचिव संजीव कुमार एवं राज्य के मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी लोहरदगा पहुंचे. अधिकारियो ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्राम स्वराज अभियान की जमीनी हकीकत को जाना. मौके पर अभियान को ससमय पूर्ण करने को लेकर अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक कर […]

विज्ञापन

लोहरदगा : ग्राम स्वराज अभियान फेज टू के सफल क्रियान्वयन को लेकर ग्रामीण विकास के सचिव संजीव कुमार एवं राज्य के मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी लोहरदगा पहुंचे. अधिकारियो ने क्षेत्र भ्रमण कर ग्राम स्वराज अभियान की जमीनी हकीकत को जाना.

आपके शहर में

विज्ञापन
मौके पर अभियान को ससमय पूर्ण करने को लेकर अधिकारियों के साथ मैराथन बैठक कर दिशा निर्देश दिया गया. बैठक में सरकार के अपर सचिव संजीव कुमार ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी योजना का लाभ देकर स्वावलंबी बनाना है, लेकिन यह तभी संभव है, जब योजना को सौ प्रतिशत धरातल पर उतारा जाये.
उन्होंने अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर ग्राम स्वराज अभियान उज्ज्वला योजना, सौभाग्य योजना, प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना ,कृषि कल्याण योजना एवं इंद्रधनुष योजना का लाभ पहुंचाने का निर्देश दिया.
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जिले के चयनित गांवों में हर हाल में ससमय योजना का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने एवं योजना के सफल संचालन को लेकर जबावदेही के साथ कार्य पूर्ण करने की बात कही.
उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं होने पर संबंधित पदाधिकारियों पर कार्रवाई की जायेगी. मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी ने भी योजनाओं को जमीन पर उतारने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया. मौके पर उपायुक्त विनोद कुमार, डीडीसी शशिधर मंडल सहित जिले के वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे.
बैंक अधिकारियों के साथ की बैठक
अपर सचिव संजीव कुमार एवं राज्य के मनरेगा आयुक्त सिद्धार्थ त्रिपाठी बैंक अधिकारियों के साथ भी बैठक की. बैठक में सरकार अपर सचिव संजीव कुमार ने कहा कि बैंक ही योजना की सफलता का आधार है. उन्होंने बैंक कर्मियों को प्रधानमंत्री जनधन योजना, प्रधानमंत्री जीवन ज्योति योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना के लक्ष्य को पूरा करने का निर्देश दिया.
गांव का भ्रमण किया : अधिकारियों ने ग्राम स्वराज अभियान एवं मनरेगा से संचालित योजना की जमीनी हकीकत को जानने को लेकर गांव का भ्रमण किया. इस दौरान उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजना को धरातल पर उतारने को लेकर अधिकारियों को निर्देशित किया.
नहीं है किसी भी विद्यालय में तड़ित चालक
ट्रक के धक्के से छात्रा की मौत, विद्यार्थी रोड पर उतरे
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola