एसपी प्रियदर्शी आलोक ने पदभार ग्रहण किया

लोहरदगा : नव पदस्थापित पुलिस कप्तान प्रियदर्शी आलोक ने पदभार ग्रहण किया. उन्होंने एसपी राजकुमार लकड़ा से प्रभार लिया. पदभार ग्रहण के मौके पर पहुंचे जिले के तमाम आला पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों से वे जिले के गतिविधियों की जानकारी लेते हुए समन्वय बना कर काम करने की बात कही. उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था […]
लोहरदगा : नव पदस्थापित पुलिस कप्तान प्रियदर्शी आलोक ने पदभार ग्रहण किया. उन्होंने एसपी राजकुमार लकड़ा से प्रभार लिया. पदभार ग्रहण के मौके पर पहुंचे जिले के तमाम आला पुलिस अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों से वे जिले के गतिविधियों की जानकारी लेते हुए समन्वय बना कर काम करने की बात कही. उन्होंने कहा कि विधि-व्यवस्था सुदृढ़ करते हुए लोहरदगा को अपराधमुक्त बनाया जायेगा. उन्होंने जिले में बचे उग्रवादियों की भी जानकारी ली. मौके पर एसपी अभियान विवेक कुमार ओझा, एसडीपीओ अरविंद कुमार वर्मा, डीएसपी आशीष कुमार महली, प्रशिक्षु डीएसपी नूर मुस्तफ, मेजर सार्जेंट बीएन चौधरी, इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह, थाना प्रभारी इंस्पेक्टर शैलेश प्रसाद, सुधीर प्रसाद, अनिल कुमार तिवारी, रामाशीष पासवान, जय प्रकाश, ज्ञान रंजन कुमार, किरण कुमारी, राम प्यारे राम सहित अन्य थानों के थाना प्रभारी मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




