ePaper

वाहन के धक्के से महिला घायल

Updated at : 06 Feb 2026 7:12 PM (IST)
विज्ञापन
वाहन के धक्के से महिला घायल

बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-99 पर अज्ञात वाहन के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी

विज्ञापन

बालूमाथ . बारियातू थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-99 पर अज्ञात वाहन के धक्के से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. उसकी पहचान मालती देवी पति नागेश्वर यादव (ग्राम बारियातू) के रूप में की गयी. जानकारी के अनुसार मालती देवी अपने घर से सामान लाने बाजार जा रही थी. इसी दौरान अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी. घटना के बाद वाहन फरार हो गया. तत्काल स्थानीय लोगों ने घायल महिला को बालूमाथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. यहां डॉक्टर सुरेंद्र कुमार ने उनका प्राथमिक उपचार किया. खबर लिखे जाने तक सीएचसी में उपचार जारी था. शिक्षक संघ ने की आर्थिक मदद मनिका. प्रखंड के मध्य विद्यालय सेमरहट में कार्यरत सहायक अध्यापक द्वारिका प्रसाद यादव का गत 26 जनवरी को सड़क दुर्घटना में मृत्यु हो गयी थी. जिसके कारण उनके परिवार की आर्थिक स्थिति दयनीय हो गयी थी. प्रखंड सहायक अध्यापक संघ के प्रखंड अध्यक्ष समोधी यादव एवं दिलीप यादव के नेतृत्व में एक संगठन के रूप में सभी सहायक अध्यापक अध्यापिका ने एक-एक दिन का मानदेय इकट्ठा कर 94 हजार 400 रुपया उनके परिजनों की आर्थिक मदद की. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिल कुमार यादव, अभिषेक कुमार गुप्ता, फूलचंद यादव, नंदकिशोर उरांव, सत्यनारायण विश्वकर्मा, अवध बिहारी यादव, सुरेंद्र प्रसाद, हीरा ठाकुर, संजय ठाकुर, देवनंदन प्रसाद यादव, प्रदीप कुमार दुबे, सत्यनारायण ठाकुर, कुसुम देवी, सुरेश राम, संतोष कुमार राम, गुलाबी प्रसाद यादव, रितेश पटेल, दिलीप कुमार यादव, अरविन्द कुमार यादव, शिवकुमार प्रसाद, सुरेश राम, राजकिशोर यादव, मुनारिक राम, निर्मल यादव, तबरेज आलम व द्वारिका राम समेत कई शिक्षक शामिल है.

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola