बालूमाथ में विश्वकर्मा पूजा की तैयारी तेज, 18 सितंबर को मेला और भक्ति जागरण
बालूमाथ के गोठखेलवा में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भव्य मेला और भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा। समिति ने सभी को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया है।
बालूमाथ. प्रखंड की भगिया पंचायत के छोटकी ओकेया गांव स्थित गोठखेलवा में विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर भव्य मेला और भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम को लेकर विश्वकर्मा पूजा समिति का गठन किया गया है.
कृष्णा यादव बने अध्यक्ष
समिति में कृष्णा यादव को अध्यक्ष, महेश भुइयां को उपाध्यक्ष, कोलेश्वर राणा को सचिव, अनिल पाठक को उपसचिव, मनीष साव को कोषाध्यक्ष और धर्मेंद्र मिश्रा को उपकोषाध्यक्ष बनाया गया है. सदस्य के रूप में राजू राणा, पुष्पेंद्र मिश्रा, विकास ठाकुर, वीरेंद्र यादव, मनोज पाठक, सुशील पाठक समेत अन्य लोगों को शामिल किया गया है.
17 को पूजा, 18 सितंबर को मेला व जागरण
समिति अध्यक्ष कृष्णा यादव ने बताया कि 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, महाआरती और प्रसाद वितरण होगा. वहीं 18 सितंबर को भव्य मेला और भक्ति जागरण का आयोजन किया जायेगा. कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य प्रियंका कुमारी और पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण कुशवाहा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे.
समिति ने लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की है.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए