लातेहार : पर्यावरणीय जनसुनवाई रद्द कराने को लेकर ग्रामीणों ने खोला मोर्चा
कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीण. | Prabhat Khabar Network
बालूमाथ में धांधू नार्थ परियोजना की पर्यावरणीय जनसुनवाई को रद्द कराने के लिए ग्रामीणों ने बैठक कर विरोध जताया है। जानें पूरी खबर।
बालूमाथ. प्रखंड क्षेत्र के धांधू नार्थ परियोजना एलएलसी कंपनी से संबंधित आगामी 27 अगस्त को प्रस्तावित पर्यावरणीय जनसुनवाई को रद्द कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने रविवार को बैठक किया. धाधू, भैसादोन, हेमपुर, चितरपुर और नावाडीह गांव में अलग-अलग ग्राम प्रधानों की अध्यक्षता में बैठक आयोजित कर जनसुनवाई का विरोध करने का निर्णय लिया गया.
आपके शहर में
सहमति बिना परियोजना को आगे बढ़ाना उचित नहीं
बैठक में ग्रामीणों ने कहा कि जनसुनवाई महज औपचारिकता नहीं होनी चाहिए. परियोजना से प्रभावित ग्रामीणों की सहमति, उनकी समस्याओं और अधिकारों को प्राथमिकता दिए बिना परियोजना को आगे बढ़ाना उचित नहीं है. ग्रामीणों ने कहा कि परियोजना से गांव, जमीन, रोजगार, कृषि और भविष्य पर व्यापक प्रभाव पड़ सकता है. इसलिए जनसुनवाई से पहले उनकी सभी आपत्तियों और मांगों पर गंभीरता से विचार किया जाना आवश्यक है.
ये भी पढ़ें: गोलीबारी की घटना में शामिल राहुल सिंह व तपेश्वर सिंह के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार
जनसुनवाई कार्यक्रम रद्द करने की मांग
ग्रामीणों ने कहा कि 27 अगस्त को प्रस्तावित जनसुनवाई के विरोध में सभी प्रभावित गांवों को एकजुट किया जाएगा. प्रशासन से भी जनभावनाओं को देखते हुए जनसुनवाई कार्यक्रम रद्द करने की मांग की गई है. ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि मांगों पर गंभीरता से विचार होने तक परियोजना के खिलाफ उनका विरोध जारी रहेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए