लातेहार : व्यवहार न्यायालय परिसर में ई-कोर्ट्स परियोजना के अंतर्गत कर्मचारियों को मिला रिफ्रेशर कंप्यूटर प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में उपस्थित पीडीजे व अन्य. | Prabhat Khabar Network

लातेहार व्यवहार न्यायालय में ई-कोर्ट्स परियोजना के तहत कर्मियों को रिफ्रेशर कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया गया, जिसका उद्देश्य अदालती कामकाज को पारदर्शी बनाना है।

विज्ञापन

लातेहार. व्यवहार न्यायालय परिसर मे रविवार को ई-कोर्ट्स परियोजना के अंतर्गत न्यायालय कर्मियों के लिए विशेष रिफ्रेशर कंप्यूटर प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य अदालती कामकाज को अधिक डिजिटल, पारदर्शी और त्वरित बनाना है. प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह, प्रथम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश कुमार मिश्र और जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव विशेष चौरिसिया मुख्य रूप से उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

तकनीक को सीखकर उसका सही उपयोग

सभी पदाधिकारियो की देखरेख में कर्मचारियों को आधुनिक तकनीकी प्रणालियों की विस्तृत जानकारी दी गयी. मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री सिंह ने सभी कर्मचारियों को इस प्रशिक्षण का पूरा लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने कहा कि तकनीक को सीखकर और उसका सही उपयोग करके ही कार्यप्रणाली को बेहतर बनाया जा सकता है.

जनता को सुलभ और त्वरित न्याय मिल सके

पीडीजे ने कर्मचारियों को पूरी ईमानदारी, निष्ठा और जिम्मेदारी से काम करने की सीख दी, ताकि आम जनता को सुलभ और त्वरित न्याय मिल सके. इस रिफ्रेशर ट्रेनिंग के माध्यम से कोर्ट के कर्मचारियों को केस मैनेजमेंट, डेटा एंट्री और ई-कोर्ट्स से जुड़े विभिन्न सॉफ्टवेयर के संचालन की बारीकियां सिखायी गयीं. इस प्रशिक्षण से आने वाले दिनों में लातेहार सिविल कोर्ट के दैनिक कामकाज में और अधिक तेजी तथा पारदर्शिता आयेगी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola