पैगंबर मोहम्मद की याद में जलसा का आयोजन, विधायक बोले - मो साहब के आदर्शों का करें अनुशरण
कार्यक्रम में उपस्थित विधायक व अन्य. | Prabhat Khabar Network
बेतला में आयोजित मिलाद-उन-नबी जलसा में विधायक रामचंद्र सिंह ने लोगों से पैगंबर मोहम्मद साहब के बताए नेक रास्ते पर चलने और उनके आदर्शों को अपनाने की अपील की।
लातेहार. बेतला क्षेत्र के पोखरी कला में पैगंबर मोहम्मद साहब की याद में मिलादखव्वानी जलसा का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विधायक रामचंद्र सिंह ने किया. इस अवसर पर विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि हमें पैगंबर मोहम्मद साहब की बतायी राह और उनके आदर्शों का अनुसरण करना चाहिए. अपने जीवन में अच्छाई को अपनाते हुए गलत रास्ते को छोड़कर सही मार्ग पर चलने का प्रयास करना चाहिए. उन्होंने कहा कि उनके बताये संदेशों को अपने जीवन में उतारना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धा होगी.
आपके शहर में
विधायक रामचंद्र सिंह को पगड़ी बांधकर सम्मानित
कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के सदस्यों एवं उपस्थित लोगों ने विधायक रामचंद्र सिंह को पगड़ी बांधकर सम्मानित किया. जलसा में हाजी मुमताज अली,नसीम अंसारी,सईद अंसारी, समसूल अंसारी,सलाम अंसारी, मंसूर आलम, ऐनामूल अंसारी, दिलावर अंसारी, अनवर अंसारी, इल्तजा अंसारी, महफूज आलम, हसीबूल अंसारी, शमशेर अंसारी और फिरोज अंसारी समेत कई लोग मौजूद थे.
ये भी पढ़ें: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की तैयारी को लेकर यादव महासभा की बैठक संपन्न
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए