बालूमाथ में पानी भरे गड्ढे में डूबकर दो मासूमों की मौत, ग्रामीणों ने ठेकेदार पर लगाया लापरवाही का आरोप

Updated:
विज्ञापन

पुल के नीचे का वह स्थान जहां घटना हुई. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बालूमाथ के मासियातू गांव में सड़क निर्माण के गड्ढे में डूबने से दो मासूम बच्चियों की मौत हो गई। ग्रामीणों ने ठेकेदार की लापरवाही पर कार्रवाई की मांग की है।

विज्ञापन

रांची. बालूमाथ प्रखंड के मासियातू गांव स्थित खराड़ पुल के समीप पानी भरे गड्ढे में डूबने से शनिवार शाम दो मासूम बच्चियों की मौत हो गयी. घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण करानेवाले ठेकेदार पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए मामले की जांच और कार्रवाई की मांग की है.

विज्ञापन

सड़क निर्माण के दौरान बालू निकालने से बना गहरा गड्ढा

ग्रामीणों के अनुसार, मिनी कंस्ट्रक्शन ने बालूमाथ-मासियातू सड़क निर्माण के दौरान खराड़ पुल के नीचे से बालू निकालकर निर्माण कार्य में लगाया था. इससे पुल के नीचे करीब आठ से 10 फीट गहरा गड्ढा बन गया. ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य पूरा होने के बाद गड्ढे को भरा नहीं गया और वहां सुरक्षा की भी कोई व्यवस्था नहीं की गयी.

ग्रामीणों का कहना है कि पुल के आसपास नदी में पानी करीब एक फीट है, जबकि पुल के नीचे अचानक गहराई बढ़ जाती है. इसी वजह से बच्चियां पानी की गहराई का अंदाजा नहीं लगा सकीं.

स्कूल से लौटने के बाद नदी में नहाने गयी थीं दोनों

मृतकों में रीतिका कुमारी (8 वर्ष), पिता राजदेव उरांव और साक्षी कुमारी (7 वर्ष), पिता सिकंदर उरांव शामिल हैं. दोनों दीपका टोली प्राथमिक मध्य विद्यालय, मासियातू की छात्रा थीं और क्रमशः चौथी व तीसरी कक्षा में पढ़ती थीं.

बताया गया कि स्कूल से लौटने के बाद दोनों नदी में नहाने गयी थीं. इसी दौरान दोनों पानी में डूबने लगीं. उन्हें डूबता देख अन्य बच्चों ने राहगीरों से मदद मांगी.

राहगीर ने दोनों को पानी से बाहर निकाला

मासियातू निवासी अजय यादव ने दोनों बच्चियों को पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी. घटना की जानकारी मिलने के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण के दौरान बने गड्ढे की जांच कराने और जिम्मेदार लोगों पर कार्रवाई की मांग की.

रविवार को पोस्टमार्टम के बाद दोनों बच्चियों के शव परिजनों को सौंप दिये गये.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola