हेरहंज: कहीं बाइक की टक्कर, कहीं अज्ञात वाहन का कहर; दो युवक घायल
हेरहंज प्रखंड में रविवार को हुई दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया है।
हेरहंज. हेरहंज प्रखंड में रविवार को अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में दो बाइक सवार घायल हो गये. दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर किया गया.
दो बाइकों की टक्कर में युवक घायल
पहली घटना हेरहंज थाना क्षेत्र के कसमार गांव के समीप हुई. यहां दो बाइकों की टक्कर में खैराटांड़ निवासी रामजतन गंझू (पिता जगमोहन गंझू) घायल हो गये. वह कसमार बाजार से घर लौट रहे थे. इसी दौरान सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी और फरार हो गया.
ग्रामीणों ने रामजतन को बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया. चिकित्सक दीपक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए रिम्स रेफर कर दिया.
अज्ञात वाहन की टक्कर से दूसरा युवक घायल
दूसरी घटना में चुकू गांव निवासी मनीष कुमार (पिता मनोज सिंह) अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गये. वह निजी काम से हेरहंज गये थे. लौटने के दौरान हादसा हुआ. ग्रामीणों ने उन्हें बालूमाथ सीएचसी पहुंचाया. चिकित्सक दीपक कुमार ने प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें लातेहार रेफर कर दिया.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए