एसयूवी व कार में टक्कर, बाल-बाल बचे लोग

Updated:
विज्ञापन

एनएच-75 पर चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटाप गांव के मुगलदाहा पुल के समीप मंगलवार की सुबह दो वाहनों में जोरदार टक्कर हो गयी. हालांकि हादसे में दोनों वाहनों पर सवार लोग बाल-बाल बच गये.

विज्ञापन

चंदवा. एनएच-75 पर चंदवा थाना क्षेत्र अंतर्गत हुटाप गांव के मुगलदाहा पुल के समीप मंगलवार की सुबह दो वाहनों में जोरदार टक्कर हो गयी. हालांकि हादसे में दोनों वाहनों पर सवार लोग बाल-बाल बच गये. बताया जाता है कि एक स्कॉर्पियो चंदवा से रांची की ओर जा रही थी, जबकि रांची की ओर से आ रही बोलेनो कार चंदवा की ओर जा रही थी. उक्त स्थान पर दो पुल होने के कारण चालक असमंजस में पड़ गये और दोनों वाहनों में टक्कर हो गयी. टक्कर में दोनों वाहनों के आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया. जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो वाहन छतीसगढ़ से मरीज लेकर रांची जा था. ज्ञात हो कि उक्त स्थान पर दो पुल के कारण अक्सर चालक गलतफहमी के शिकार हो जाते हैं. नये व पुराने पुल से आने-जाने की सुविधा है. यहां एनएचआइ की ओर से किसी प्रकार का कोई दिशा-निर्देश व बोर्ड नहीं लगाया गया है. ऐसे में हमेशा यहां दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola