नशामुक्त समाज के लिए सड़क पर उतरे स्कूली बच्चे, नारों से दिया जागरूकता का संदेश
रैली में शामिल बच्चे. | Prabhat Khabar Network
बालूमाथ में नशे के खिलाफ स्कूली बच्चों और स्वास्थ्य कर्मियों ने जागरूकता रैली निकालकर समाज को नशामुक्त बनाने का संदेश दिया. जानें पूरी खबर.
बालूमाथ. झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर बालूमाथ में नशामुक्ति को लेकर जागरूकता रैली निकाली गयी. इसमें स्कूली बच्चों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कर्मियों ने हिस्सा लेकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया. रैली बुनियादी विद्यालय से शुरू होकर शेरेगड़ा रोड, थाना चौक, चेकनाका और मुरपा मोड़ समेत विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए वापस विद्यालय पहुंची.
नारों से दिया नशामुक्त समाज का संदेश
रैली के दौरान बच्चे और स्वास्थ्य कर्मी नशे के खिलाफ नारे लगाते हुए चल रहे थे. उन्होंने 'हम सबका एक ही नारा, नशामुक्त हो जीवन हमारा', 'अब तो है बस एक ही सपना, नशामुक्त हो भारत अपना', 'देश को बचाना है, नशे को दूर भगाना है' और 'नशामुक्त युवा, विकसित भारत' जैसे नारे लगाकर लोगों को जागरूक किया.
इसके अलावा 'कुछ पल का नशा, उम्र भर की सजा' और 'नशा छोड़ो, जीवन से नाता जोड़ो' जैसे नारों के माध्यम से नशे से दूर रहने का संदेश दिया गया.
स्वस्थ समाज के निर्माण की अपील
रैली के माध्यम से लोगों से नशे से दूर रहने और नशामुक्त समाज के निर्माण में अपनी भागीदारी निभाने की अपील की गयी.
इस दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ सुरेन्द्र, डॉ अशोक, नर्स, बीडीएम, बीपीएम और सुपरवाइजर सहित बुनियादी विद्यालय के पारा शिक्षक बीरेन्द्र कुमार तथा स्कूली बच्चे मौजूद थे.
आपके शहर में
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए