पेसा नियमावली के तहत चयन पर विवाद, चतरो के ग्रामीणों ने पुनः चुनाव की मांग की
विरोध जताते लोग. | Prabhat Khabar Network
चंदवा के चतरो गांव में ग्रामीणों ने पेसा नियमावली के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कोषाध्यक्ष और सहायक सचिव के चयन को फर्जी बताया और पुनः चुनाव की मांग की है।
चंदवा. जमीरा पंचायत के चतरो गांव में रविवार को ग्राम प्रधान धुजू गंझू की अध्यक्षता में ग्रामीणों की बैठक हुई. बैठक में पिछले दिनों ग्राम सभा के माध्यम से पेसा नियमावली की कंडिका-13 के तहत कोषाध्यक्ष और सहायक सचिव के चयन पर ग्रामीणों ने आपत्ति जतायी.
बिना सूचना ग्राम सभा कराने का आरोप
ग्रामीणों का आरोप है कि उक्त पदों के चयन के लिए ग्राम सभा की बैठक की सूचना स्थानीय लोगों को नहीं दी गयी थी. कुछ लोगों ने अपने स्तर से निर्णय लेकर ग्राम सभा आयोजित कर कोषाध्यक्ष और सहायक सचिव का चयन कर लिया. ग्रामीणों ने इसे पेसा नियमावली का उल्लंघन बताते हुए चयन प्रक्रिया को फर्जी करार दिया.
चयन रद्द कर पुनः चुनाव कराने की मांग
ग्रामीणों ने चयन को रद्द कर पुनः चुनाव कराने की मांग की. उनका कहना था कि पर्याप्त सूचना दिये बिना ग्राम सभा आयोजित कर किसी पदधारी या प्रतिनिधि का चयन करना नियमसंगत नहीं है. ग्रामीणों ने मामले को लेकर बीडीओ को आवेदन देने की बात कही.
बैठक में रामचंद्र गंझू, मनमोहन गंझू, उमेश गंझू, नागेश्वर गंझू समेत दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए