ePaper

मतदाताओं के रिझाने में लगे राजनीतिक दल के कार्यकर्ता

Updated at : 06 May 2024 9:07 PM (IST)
विज्ञापन
मतदाताओं के रिझाने में लगे राजनीतिक दल के कार्यकर्ता

लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे मतदाताओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है.

विज्ञापन

बेतला. लोकसभा चुनाव की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है, वैसे-वैसे मतदाताओं का उत्साह बढ़ता जा रहा है. मतदाता अपने पक्ष के प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने को लेकर बेताब नजर आ रहे हैं. इधर अलग-अलग राजनीतिक दल के कार्यकर्ता और नेता सक्रिय हो गये हैं. कड़ाके की धूप में भी लोगों का इधर-उधर आना-जाना लगा हुआ है. प्रत्याशियों के इशारे पर उनके कार्यकर्ता अपने-अपने तरीके से मतदाताओं को रिझाने का काम कर रहे हैं. वहीं मतदाताओं ने भी प्रत्याशियों के बारे में जानने समझने का काम किया जा रहा है. अभी प्रचार प्रसार अभियान शुरू नहीं हुआ है. इस बार के लोकसभा चुनाव को लेकर ग्रामीण इलाके में हालांकि पिछले चुनाव की तुलना में उत्साह कम दिख रहा है.बावजूद इसके कार्यकर्ता मतदाताओं को समझाते नजर आ रहे हैं. कुटमू चौक, पोखरी बाजार और बरामदा सरईडीह, बेतला केचकी चेकनाका चौक, शहीद चौक चौराहा पर सुबह और शाम लोगों का जमावड़ा दिख रहा है. वैसे अधिकांश मतदाता राजनीतिक दल के कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज भी कर रहे हैं. कार्यकर्ताओं को यह जवाब दे दे रहे हैं कि उनकी अपनी समझ है वोट कहां करना है इसे बताने की जरूरत नहीं है. फिर भी राजनीतिक दल के कार्यकर्ता हिम्मत के साथ आगे बढ़ रहे हैं. इधर कुछ वैसे लोग भी है, जो स्वयं को कार्यकर्ता बताते हुए प्रत्याशियों के लगातार संपर्क में बने हुए हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola