लातेहार में पुलिस को उग्रवादियों के खिलाफ मिली बड़ी सफलता, 4 को हथियार के साथ किया गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

लातेहार में पुलिस के हाथ बड़ी सफलता लगी है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर प्रतिबंधित संगठन जेजेएमपी के चार उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने इनके पास से देशी कट्टा और जिंदा कारतूस बरामद किया है.

विज्ञापन

लातेहार जिले के छिपादोहर थाना क्षेत्र के बाघ टोला मोड पर वाहन चेकिंग अभियान के दौरान जेजेएमपी के चार उग्रवादियों को हथियार के साथ गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी सोमवार को एसपी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में बरवाडीह एसडीपीओ वेंकटेश सिंह ने दी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

हथियार भी हुए बरामद

एसडीपीओ वेंकटेश सिंह ने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों में बीतन लोहरा, लखन लोहरा, गुडू उर्फ मछेंदर लोहरा तीनो गणेशपुर छिपादोहर तथा विरेंद्र सिंह सैदूप बरवाडीह शामिल है. उन्होंने बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के पास से दो देशी कट्टा, 7.62 एमएम का आठ जिंदा गोली व तीन मोटरसाइकिल बरामद किया गया है.

उग्रवादी कारोबारियों से लेवी वसूलने आए थे

एसडीपीओ ने आगे बताया कि 30 जून को पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन जेजेएमपी से जुड़े उग्रवादी हथियारो के साथ छिपादोहर के कारोबारियो से लेवी वसूलने आ रहे थे. इस सूचना पर एसडीपीओ श्री सिंह के नेतृत्व मे टीम बनाकर बाघमोड़ा मोड के समीप वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया.

लेवी नहीं देने पर देते थे जान से मारने की धमकी

वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने देखा कि तीन मोटरसाइकिल पर चार लोग सवार होकर आ रहे थे. पुलिस ने तीनों मोटरसाइकिल रोक कर सभी की जांच की तो उनके पास से हथियार व गोली बरामद किया गया. पूछताछ के क्रम में सभी ने बताया कि छिपादोहर, गारू व बरवाडीह के कारोबारियो से फोन पर धमकी देकर लेवी की वसूली की गई है. उग्रवादी इसके लिए पहले से ही कारोबारियों को लेवी नहीं देने पर मोबाइल से जान से मारने की धमकी देते थे. उन्होंने आगे बताया कि गिरफ्तार उग्रवादियों के अपराधिक इतिहास की जानकारी आस-पास के थाना से ली जा रही है. छापामारी अभियान में छिपादोहर थाना प्रभारी धीरज कमार सिंह, पुअनि रितेश कुमार राव, राजेश कुमार व सअनि सच्चिदानंद सिंह व अनंत सिंह व आईआरबी सैट-143 के जवान शामिल थे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola