बेतला से रामेश्वरम-कन्याकुमारी और तिरूपति के लिए रवाना हुआ श्रद्धालुओं का जत्था, विधायक ने किया सम्मानित

Updated:
विज्ञापन

तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुआ जत्था | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

रामेश्वरम, कन्याकुमारी और तिरूपति की तीर्थयात्रा के लिए श्रद्धालुओं का जत्था रवाना हुआ. विधायक रामचंद्र सिंह ने अंगवस्त्र देकर सभी को सम्मानित किया.

विज्ञापन

बेतला से संतोष कुमार की रिपोर्ट

विज्ञापन

बेतला के सरईडीह गांव से श्रद्धालुओं का एक जत्था रामेश्वरम, कन्याकुमारी और तिरूपति की तीर्थयात्रा के लिए रवाना हुआ. धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में काफी उत्साह देखा गया. यात्रा पर निकलने से पहले सभी तीर्थयात्रियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे.

मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद स्थानीय विधायक रामचंद्र सिंह ने सभी तीर्थयात्रियों से मिलकर उन्हें अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और सफल एवं सुरक्षित यात्रा की कामना की. विधायक ने बुजुर्ग तीर्थयात्रियों से आशीर्वाद भी लिया.

तीर्थयात्रा मन को शांति देने का माध्यम : रामचंद्र सिंह

विधायक रामचंद्र सिंह ने कहा कि सनातन समाज में तीर्थयात्रा का विशेष महत्व है. यह सिर्फ एक सफर नहीं, बल्कि मन को शांत करने का एक तरीका है. रामेश्वरम का ज्योतिर्लिंग, कन्याकुमारी में मां भगवती का पावन तट और तिरूपति बालाजी का दरबार देश की सांस्कृतिक अखंडता और अटूट आस्था के बड़े केंद्र हैं.

उन्होंने कहा कि इन पवित्र धामों के दर्शन के लिए क्षेत्र से जा रहे श्रद्धालुओं को विदा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है. यह यात्रा क्षेत्र में सुख, शांति, समृद्धि और आपसी सौहार्द का नया संचार करेगी. उन्होंने सभी की यात्रा सानंद संपन्न होने की कामना की.

ये भी पढ़ें: हजारीबाग में छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, मंडला और लिपन आर्ट का मिला प्रशिक्षण

जिप सदस्य और मुखिया ने भी किया सम्मानित

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर और मुखिया बुद्धेश्वर सिंह ने भी सभी तीर्थयात्रियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया.

जिला परिषद सदस्य संतोषी शेखर ने कहा कि महिलाओं और बुजुर्गों का इतनी बड़ी संख्या में तीर्थयात्रा पर जाना समाज में धार्मिक चेतना को दर्शाता है. यह यात्रा सभी के जीवन में सुखद बदलाव लायेगी.

वहीं मुखिया बुद्धेश्वर सिंह ने कहा कि पंचायत और क्षेत्र के नागरिकों की यात्रा मंगलमय हो. उन्होंने सभी श्रद्धालुओं के सकुशल यात्रा पूरी कर लौटने की कामना की.

जयकारों और पुष्पवर्षा के बीच दी गयी विदाई

तीर्थयात्रियों को रवाना करते समय पूरा परिसर ‘जय श्री राम’ और ‘हर हर महादेव’ के जयकारों से गूंज उठा. श्रद्धालुओं के परिजनों ने पुष्पवर्षा कर और आरती उतारकर जत्थे को विदा किया.

मौके पर मंदिर कमेटी के अध्यक्ष ओमप्रकाश गुप्ता, जोखन प्रसाद, उमेश प्रसाद, जयप्रकाश रजक, मनोज मांझी, अरुण सिंह, रामनाथ साहू, दिलीप प्रसाद, अखिलेश प्रसाद, मुनीब सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे.

ये भी पढ़ें: पलामू टाइगर रिजर्व के कोर एरिया से हटेगी रेलवे लाइन, बेतला में बनेगी हाईटेक सुरंग; वन्यजीवों को मिलेगी सुरक्षित राह

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola