चंदवा के तीन फरार आरोपियों के घर चिपका इश्तेहार, कोर्ट में हाजिर होने की चेतावनी

Updated:
विज्ञापन

इश्तेहार चिपकाते पुलिसकर्मी. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

चंदवा थाना पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर कांड संख्या 160/21 के तीन फरार आरोपियों के घरों पर इश्तेहार चिपकाया। जल्द पेश न होने पर होगी सख्त कानूनी कार्रवाई।

विज्ञापन

चंदवा. न्यायालय के आदेश पर चंदवा थाना की पुलिस ने चंदवा थाना कांड संख्या 160/21 के फरार तीन नामजद आरोपियों के घरों में इश्तेहार चिपकाया. इसके लिए पुलिस टीम गिरिडीह पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से गवाहों की मौजूदगी में तीनों आरोपियों के घरों में इश्तेहार का तामिला कराया.

विज्ञापन

तीन आरोपियों के घर हुई कार्रवाई

पुलिस के अनुसार, कांड के नामजद आरोपी जागेश्वर वर्मा (पिता कैइला महतो), ग्राम बरांच, बिरनी-गिरिडीह, विवेक साव (पिता भागीरथ साव), ग्राम भरकट्ठा, बिरनी-गिरिडीह और रंजय ठाकुर (पिता रामा ठाकुर), ग्राम सिरमाडीह, चंदवा-गिरिडीह के घर इश्तेहार चिपकाया गया.

उपस्थित नहीं होने पर होगी आगे की कार्रवाई

पुलिस ने बताया कि न्यायालय के समक्ष निर्धारित समय पर उपस्थित नहीं होने पर आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जायेगी. अभियान में चंदवा थाना के एसआइ अजीत कुमार, रंजन कुमार पासवान समेत पुलिस बल के जवान शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola