चलंत लोक अदालत के माध्यम से दी गयी कानून की जानकारी

Updated:
विज्ञापन

प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीणों को कानून की जानकारी दी गयी.

विज्ञापन

चंदवा.जिला विधिक सेवा प्राधिकार लातेहार के तत्वावधान में शनिवार को प्रखंड सह अंचल कार्यालय परिसर में चलंत लोक अदालत सह विधिक जागरूकता रथ के माध्यम से ग्रामीणों को कानून की जानकारी दी गयी. मौके पर अधिवक्ता लाल अरविंद नाथ शाहदेव ने कहा कि झालसा द्वारा ग्रामीणों को कानून के अलावे उनके अधिकार व विकास योजनाओं की जानकारी देने के लिए चलंत लोक अदालत का आयोजन किया गया है. ग्रामीण कानून के प्रति जागरूक बने और योजनाओं का लाभ उठायें. जिप सदस्य सरोज देवी ने कहा कि हर नागरिक को अपने हक और अधिकार के साथ-साथ कानून की जानकारी होनी चाहिए. वहीं पीएलभी राजेश प्रसाद, रणधीर कुमार व हिमांशु कुमार ने प्राधिकार द्वारा दी जाने वाली सुविधाओं के बारे में विस्तार से बताया. इस अवसर पर बाल विकास कार्यालय की ज्योति बाला, राजेंद्र टाना भगत, मनोज प्रसाद, सुधीर प्रसाद, पदमा देवी, शोभा देवी, हर्ष शाहदेव, अकिल अख्तर, मीना देवी, देवंती देवी सहित कई ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola