Lohardaga News: PM Kisan की 16 किस्तों से वंचित दर्जनों किसान, किस्को के नवाडीह की जगह पेशरार का गांव दर्ज होने से अटका पैसा
रिषभ रंजन | Prabhat Khabar Network
लातेहार के प्रतिभावान रिषभ रंजन को रांची विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल द्वारा गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जाएगा। जानें पूरी खबर।
लातेहार : जिला मुख्यालय निवासी रिषभ रंजन को रांची विश्वविद्यालय के 39वें दीक्षांत समारोह में उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया जायेगा. नौ सितंबर को स्वर्ण जयंती दीक्षांत मंडप, रांची में आयोजित समारोह में झारखंड के राज्यपाल एवं रांची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति संतोष कुमार गंगवार उन्हें गोल्ड मेडल प्रदान करेंगे.
आपके शहर में
रिषभ रंजन जिले के वरीय अधिवक्ता एवं पत्रकार सुनील कुमार के पुत्र हैं. उन्होंने एलएलएम में राज्य में अव्वल स्थान हासिल किया है. उनकी प्रारंभिक शिक्षा नेतरहाट आवासीय विद्यालय से हुई. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की डिग्री हासिल की. ज्ञान एवं न्याय के प्रति रुचि के कारण उन्होंने कानून को अपना करियर बनाया और इस क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया.
कानून की पढ़ाई में हासिल की उपलब्धि
रिषभ रंजन ने आरजी यूनिवर्सिटी से एलएलएम में गोल्ड मेडल हासिल किया. इसके बाद रांची विश्वविद्यालय से एलएलएम में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल के लिए स्थान बनाया. गत दिनों सहायक वन संरक्षक नियुक्ति परीक्षा में भी वह सफल हुए थे.
रिषभ रंजन को गोल्ड मेडल के लिए नामित किये जाने पर स्थानीय अधिवक्ताओं, शिक्षाविदों, बुद्धिजीवियों एवं शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है. लोगों ने उनकी उपलब्धि को लातेहार के युवाओं के लिए प्रेरणादायक बताया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए