Latehar News: JSLPS की समीक्षा में डीसी सख्त, 10 सितंबर तक LOKOS में शत-प्रतिशत लेन-देन दर्ज करने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

उपस्थित अधिकारी | Prabhat Khabar Network

लातेहार में उपायुक्त संदीप कुमार ने जेएसएलपीएस के तहत चल रही योजनाओं की समीक्षा की और स्वयं सहायता समूहों को सशक्त बनाने के लिए अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए।

विज्ञापन

लातेहार : जिला समाहरणालय में गुरुवार को उपायुक्त संदीप कुमार की अध्यक्षता में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) के अंतर्गत संचालित कार्यों की समीक्षा बैठक हुई. इसमें जिले में चल रही विभिन्न आजीविका और महिला सशक्तीकरण योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

उपायुक्त ने स्वयं सहायता समूहों के गठन, बैंक लिंकेज, सामुदायिक निवेश निधि, आजीविका संवर्धन, ग्रामीण उद्यमिता, कृषि एवं गैर-कृषि आधारित गतिविधियों समेत विभिन्न योजनाओं की प्रखंडवार समीक्षा की. उन्होंने लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित करने और निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया.

ऋण वापसी की धीमी प्रगति पर जतायी नाराजगी

समीक्षा के दौरान संकुल संगठनों के अंतर्गत ऋण वापसी की प्रगति काफी कम पायी गयी. इस पर उपायुक्त ने नाराजगी जताते हुए सभी संबंधित संकुल प्रबंधकों को ऋण वापसी में तेजी लाने और बकाया ऋण की वसूली सुनिश्चित करने का निर्देश दिया.

उन्होंने एलओकेओएस के माध्यम से होने वाले मासिक लेन-देन की भी समीक्षा की. सभी संकुल संगठनों का मासिक लेन-देन एलओकेओएस के माध्यम से अनिवार्य रूप से पूरा करने का निर्देश दिया गया.

उपायुक्त ने सभी बीपीएम को 10 सितंबर तक शत-प्रतिशत मासिक लेन-देन की प्रविष्टि एलओकेओएस में सुनिश्चित करने को कहा.

महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर

उपायुक्त ने कहा कि जेएसएलपीएस के माध्यम से ग्रामीण महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना सरकार की प्राथमिकता है. उन्होंने स्वयं सहायता समूहों को स्वरोजगार और आयवर्धक गतिविधियों से जोड़ने के साथ सरकारी योजनाओं का अधिकतम लाभ दिलाने का निर्देश दिया.

उन्होंने सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधकों और संबंधित पदाधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग करते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता बनाये रखने तथा निर्धारित लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने को कहा.

बैठक में जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार समेत जिले के सभी प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक उपस्थित थे.

विज्ञापन

Loading Review Hub...

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola