Latehar News: पुलिया बंद करने से नावागढ़-नारायणपुर सड़क बनी जलमग्न, घरों में घुसा पानी; ग्रामीणों में आक्रोश
सड़क पर बहता पानी | Prabhat Khabar Network
लातेहार के नावागढ़ में पुलिया बंद होने से बारिश का पानी लोगों के घरों में घुस गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।
लातेहार : सदर प्रखंड के नावागढ़ से नारायणपुर जाने वाली सड़क पर स्थित एक पुलिया को गांव के कुछ लोगों द्वारा बंद कर दिये जाने से तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. पुलिया के पाइप को मिट्टी-मोरम से बंद किये जाने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पा रही है. लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के कारण पानी आसपास के घरों में घुसने लगा है.
आपके शहर में
पुलिया बंद होने से घरों में घुसा पानी
स्थानीय लोगों के अनुसार, गांव के दो लोगों ने पिछले दिनों पुलिया को मिट्टी-मोरम से बंद कर दिया. उनका कहना है कि पुलिया के पास उनकी जमीन है और वे अपनी जमीन से पानी का बहाव नहीं होने देंगे. पुलिया बंद होने के बाद से ही गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है.
बारिश के कारण अब स्थिति गंभीर हो गयी है. पानी घरों में घुसने से लोगों का रहना मुश्किल हो गया है. घरों में रखा सामान क्षतिग्रस्त हो रहा है. ग्रामीणों के अनुसार जलजमाव के कारण कई परिवारों को खाना बनाने में भी परेशानी हो रही है.
पुलिस के आदेश के बाद भी नहीं खुली पुलिया
ग्रामीणों ने पिछले सप्ताह मामले की शिकायत पुलिस से की थी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों की बात सुनी. पुलिस ने पुलिया बंद करने वाले पक्ष को रास्ता खोलने का आदेश दिया था. ग्रामीणों का आरोप है कि इसके बावजूद पुलिया को नहीं खोला गया.
इससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है. लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पानी की निकासी की व्यवस्था नहीं की गयी, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है. ग्रामीणों ने प्रखंड एवं जिला प्रशासन से मामले में हस्तक्षेप कर पुलिया को खुलवाने और जलनिकासी की व्यवस्था कराने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए