लातेहार जिला फुटबॉल एसोसिएशन का पुनर्गठन, मनीष कुमार सिंह चुने गए अध्यक्ष
उपस्थित पदधारी | Prabhat Khabar Network
लातेहार जिला फुटबॉल एसोसिएशन की वार्षिक बैठक में मनीष कुमार सिंह को अध्यक्ष चुना गया। एसोसिएशन के पुनर्गठन और फुटबॉल को बढ़ावा देने पर चर्चा की गई।
महुआडांड़. जिला फुटबॉल एसोसिएशन लातेहार की वार्षिक बैठक रविवार को जोसेफ बी मिंज के आवासीय कार्यालय में हुई. बैठक में भारत सरकार की नयी गाइडलाइन के अनुरूप एसोसिएशन के संचालन और संगठनात्मक व्यवस्था समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा की गयी. इसके बाद सर्वसम्मति से एसोसिएशन का पुनर्गठन किया गया.
मनीष कुमार सिंह अध्यक्ष, वसीम अख्तर सचिव
पुनर्गठन के बाद मनीष कुमार सिंह को अध्यक्ष, वसीम अख्तर को सचिव और इमरान अली को कोषाध्यक्ष चुना गया. सदस्यों ने नव चयनित पदाधिकारियों पर सहमति जताते हुए एसोसिएशन को मजबूत करने और जिले में फुटबॉल को बढ़ावा देने पर जोर दिया.
पूर्व अध्यक्ष जोसेफ बी मिंज को दी गयी विदाई
बैठक के दौरान एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जोसेफ बी मिंज को भावभीनी विदाई दी गयी. नव चयनित अध्यक्ष मनीष कुमार सिंह एवं पूर्व सचिव मोहम्मद अनवर खान ने उन्हें शॉल ओढ़ाकर और माला पहनाकर सम्मानित किया.
बैठक में तबरेज खान, मुख्तार अहमद, देवेंद्र कुमार मिश्रा, रविंद्र कुमार ठाकुर, शहादत अली, इरफानी खान, लाडले खान, विकास उरांव, संजय तिग्गा, मेरी रोश तिग्गा, अफरोज अली, शाहिद अहमद, रविदास उरांव और सुरेश उरांव समेत कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए