डैम में डूबने से एक व्यक्ति की मौत, 21 घंटे बाद मिला शव

Updated:
विज्ञापन

जमीरा पंचायत अंतर्गत लोहसिंगना डैम में शुक्रवार शाम डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी.

विज्ञापन

चंदवा. जमीरा पंचायत अंतर्गत लोहसिंगना डैम में शुक्रवार शाम डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. मृतक की पहचान हरदयाल यादव (उम्र 50 वर्ष) के रूप में हुई. ग्रामीणों ने बताया कि शुक्रवार की देर शाम हरदयाल यादव डैम में नहाने के लिए उतरा था. वह काफी गहराई में चला गया और डूबने लगा. डैम के पास ही खेल रहे कुछ बच्चों की नजर उस पर पड़ी. उन्होंने घर जाकर परिजनों को इसकी जानकारी दी. इसके बाद ग्रामीण डैम पहुंचे. देर रात्रि तक वे डैम में उसे तलाशते रहे. सूचना मिलने पर शनिवार को सीओ जयशंकर पाठक, मुखिया दुर्गावती देवी व पुलिस निरीक्षक रणधीर कुमार सिंह मौके पर पहुंचे. गोताखोरों की मदद से करीब 21 घंटे बाद उसका शव डैम से बाहर निकला गया. भाजपा मंडल अध्यक्ष अमित गुप्ता व शिक्षा मंत्री वैद्यनाथ राम के प्रतिनिधि प्रभात कुमार ने मृतक के परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola