डैम में डूबने से बालक की मौत

Updated:
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जमीरा पंचायत अंतर्गत अरधे गांव में एस्सार पावर लिमिटेड द्वारा बनाये गये रिजर्व वायर (पानी संग्रह का डैम) में डूबने से सोमवार दोपहर एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी.

विज्ञापन

चंदवा़ थाना क्षेत्र के जमीरा पंचायत अंतर्गत अरधे गांव में एस्सार पावर लिमिटेड द्वारा बनाये गये रिजर्व वायर (पानी संग्रह का डैम) में डूबने से सोमवार दोपहर एक छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. उसकी पहचान अरधे गांव निवासी पुसवा गंझू के पुत्र आनंद गंझू के रूप में हुई. घटना के संबंध में ग्रामीणों ने बताया कि आनंद गंझू गांव के अन्य दोस्तों के साथ रिजर्व वायर एरिया में नहाने गया था. नहाने के क्रम में आनंद गहरे पानी में डूबने लगा. साथ गये अन्य बच्चे उसे डूबता देख शोर मचाने लगे. जब तक आसपास के लोग आनंद को बाहर निकालते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. खबर लिखे जाने तक चंदवा पुलिस उक्त गांव नहीं पहुंच पायी थी.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola