आजीविका एक्सप्रेस रथ का रवाना किया गया

रवाना करते अधिकारी | Prabhat Khabar Network
लातेहार में आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के तहत महिलाओं को वाहन वितरित किए गए। उपायुक्त ने इसे स्वरोजगार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया है।
तसवीर-9 लेट-9 रवाना करते अधिकारीलातेहार. जिला समाहरणालय परिसर मे उपायुक्त संदीप कुमार द्वारा पलाश जेएसएलपीएस के माध्यम से आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के अंतर्गत लाभुकों के बीच वाहन का वितरण किया गया. इस अवसर पर उपायुक्त ने वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि एजीआईवाई योजना ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित एवं सुलभ परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है. उन्होंने लाभुकों को वाहन का समुचित रखरखाव करते हुए नियमित संचालन करने तथा अधिक से अधिक आय अर्जित कर आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया. वाहन प्राप्त करने वाले गुलशन खातून स्वयं सहायता समूह रौशनी आजीविका स्वयं सहायता समूह मनिका और रिंकू देवी स्वयं सहायता समूह ज्योति आजीविका स्वयं सहायता समूह हेरहंज शामिल है. उपायुक्त ने जेएसएलपीएस टीम को निर्देश दिया कि वाहन संचालन में लाभुकों को तकनीकी एवं विपणन संबंधी सहयोग निरंतर उपलब्ध कराया जाए, ताकि योजना का उद्देश्य सफलता पूर्वक प्राप्त हो सके. मौके पर अपर समाहर्ता सलमान जफर खिजरी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चन्दन, जेएसएलपीएस के जिला कार्यक्रम प्रबंधक संतोष कुमार सहित कई पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










